सीहोर के मोहन पाराशर ने सूरत में मास्टर्स वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता

Sehore, MP

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बिलकिसगंज निवासी 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने गुजरात के सूरत में आयोजित चौथी मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने 88 किलोग्राम भार वर्ग में 132 किलो वजन उठाकर प्रदेश का नाम रौशन किया।

लंबा खेल सफर और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक

मोहन पाराशर ने मात्र 13 साल की उम्र में वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। 1978 से 1982 तक लगातार पांच बार स्टेट चैंपियन रहे। इसके बाद 2021 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। पिछले वर्ष ग्रीस में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 148 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया।

अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी होगी भागीदारी

अब मोहन पाराशर आगामी सितंबर में अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप और न्यूजीलैंड में मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। वे रोजाना 6 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं और अपने जिम में दो शिफ्ट में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देते हैं।

 युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

मोहन पाराशर की इस उपलब्धि पर खेल संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वे न केवल एक सफल खिलाड़ी हैं, बल्कि युवा वेटलिफ्टर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीहोर के मोहन पाराशर ने सूरत में मास्टर्स वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता

Sehore, MP

लंबा खेल सफर और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक

मोहन पाराशर ने मात्र 13 साल की उम्र में वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। 1978 से 1982 तक लगातार पांच बार स्टेट चैंपियन रहे। इसके बाद 2021 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। पिछले वर्ष ग्रीस में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 148 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया।

अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी होगी भागीदारी

अब मोहन पाराशर आगामी सितंबर में अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप और न्यूजीलैंड में मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। वे रोजाना 6 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं और अपने जिम में दो शिफ्ट में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देते हैं।

 युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

मोहन पाराशर की इस उपलब्धि पर खेल संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वे न केवल एक सफल खिलाड़ी हैं, बल्कि युवा वेटलिफ्टर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-parashar-of-sehore-won-the-gold-medal-in-masters/article-23615

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.