कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही मोहन सरकार? ओल्ड पेंशन स्कीम पर विधानसभा में सवाल

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा प्रदेश के साढ़े 6 लाख कर्मचारियों के ओपीएस का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने कहा बुढ़ापे का सहारा छीन रही सरकार.

मध्यप्रदेश में बजट सत्र के पांचवें दिन ओल्ड पेंशन स्कीम पर सवाल उठाया गया. कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने इसके जरिए मध्यप्रदेश के साढ़े 6 लाख कर्मचारियों का मुद्दा उठाया है. विधायक ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है. उन्होंने सदन में मांग उठाई कि सरकार एक बार फिर ओल्ड पेंशन स्कीम शुरु करे, जिससे उनकी सेवा भी हो सके, जो जीवनभर सेवा कर बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंच गए हैं.

ओपीएस फिर चालू करे सरकार : मार्को

पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को संबोधित करते हुए कहा, '' कोई व्यक्ति सालों सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होता है. लेकिन सरकार ने उसके बुढ़ापे का सहारा ही छीन लिया. ओपीएस बंद करने से भले ही सरकार का लाभ हो, लेकिन इसे चालू कर कर्मचारियों का उद्धार करना चाहिए. क्योंकि रिटायरमेंट के बाद एक पेंशन ही सहारा होती है.''

MP GOVERNMENT EMPLOYEE OPS vs UPS
कर्मचारियों की पेंशन व भत्ते को लेकर विपक्ष उठा रहा सवाल 

ओपीएस को लेकर लगातार हो रहे आंदोलन

ओल्ड पेंशन स्कीम को पुन: लागू करने की मांग कर्मचारी संगठन भी लगातार कर रहे हैं. इसे लेकर तरह-तरह के आंदोलन भी हो रहे हैं. कर्मचारी संगठन लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम और डीए को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं. वहीं अब ओपीएस और डीए का मामला विधानसभा में भी उठ गया है.

कर्मचारियों का नहीं बढ़ा मंहगाई भत्ता (DA)

इस बजट में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए और डीआर को लेकर भी काई निणर्य लेगी. लेकिन ऐसा नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है. मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा, '' कर्मचारियों को उम्मीद थी, कि सरकार इस बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और मंहगाई राहत प्रदान करेगी.''

12 साल से नहीं बढ़े ये भत्ते

उमाशंकर तिवारी ने बताया, '' बजट में कर्मचारियों को देय भत्ते 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के पुनरीक्षण करने की बात कही गई है, जो की उचित नहीं है. कर्मचारियों को लगभग 12 साल से अधिक हो गया, गृह भाड़ा वाहन भत्ता, यात्रा भत्ता, वर्दी जोखिम भत्ता, आदिवासी भत्ते और विकलांग भत्ता पहले की तरह मिल रहा है. इन भत्तों में वृद्धि करने की मांग संगठन द्वारा काफी समय से की जा रही थी. लेकिन सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से देने का कहा है. उससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक नुकसान होगा.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही मोहन सरकार? ओल्ड पेंशन स्कीम पर विधानसभा में सवाल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में बजट सत्र के पांचवें दिन ओल्ड पेंशन स्कीम पर सवाल उठाया गया. कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने इसके जरिए मध्यप्रदेश के साढ़े 6 लाख कर्मचारियों का मुद्दा उठाया है. विधायक ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है. उन्होंने सदन में मांग उठाई कि सरकार एक बार फिर ओल्ड पेंशन स्कीम शुरु करे, जिससे उनकी सेवा भी हो सके, जो जीवनभर सेवा कर बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंच गए हैं.

ओपीएस फिर चालू करे सरकार : मार्को

पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को संबोधित करते हुए कहा, '' कोई व्यक्ति सालों सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होता है. लेकिन सरकार ने उसके बुढ़ापे का सहारा ही छीन लिया. ओपीएस बंद करने से भले ही सरकार का लाभ हो, लेकिन इसे चालू कर कर्मचारियों का उद्धार करना चाहिए. क्योंकि रिटायरमेंट के बाद एक पेंशन ही सहारा होती है.''

MP GOVERNMENT EMPLOYEE OPS vs UPS
कर्मचारियों की पेंशन व भत्ते को लेकर विपक्ष उठा रहा सवाल 

ओपीएस को लेकर लगातार हो रहे आंदोलन

ओल्ड पेंशन स्कीम को पुन: लागू करने की मांग कर्मचारी संगठन भी लगातार कर रहे हैं. इसे लेकर तरह-तरह के आंदोलन भी हो रहे हैं. कर्मचारी संगठन लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम और डीए को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं. वहीं अब ओपीएस और डीए का मामला विधानसभा में भी उठ गया है.

कर्मचारियों का नहीं बढ़ा मंहगाई भत्ता (DA)

इस बजट में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए और डीआर को लेकर भी काई निणर्य लेगी. लेकिन ऐसा नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है. मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा, '' कर्मचारियों को उम्मीद थी, कि सरकार इस बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और मंहगाई राहत प्रदान करेगी.''

12 साल से नहीं बढ़े ये भत्ते

उमाशंकर तिवारी ने बताया, '' बजट में कर्मचारियों को देय भत्ते 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के पुनरीक्षण करने की बात कही गई है, जो की उचित नहीं है. कर्मचारियों को लगभग 12 साल से अधिक हो गया, गृह भाड़ा वाहन भत्ता, यात्रा भत्ता, वर्दी जोखिम भत्ता, आदिवासी भत्ते और विकलांग भत्ता पहले की तरह मिल रहा है. इन भत्तों में वृद्धि करने की मांग संगठन द्वारा काफी समय से की जा रही थी. लेकिन सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से देने का कहा है. उससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक नुकसान होगा.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-sarkar-who-is-snatching-the-support-of-old-age/article-14427

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.