मध्य प्रदेश पर कर्ज का पहाड़, मोहन यादव ने फिर लिया 4400 करोड़ का लोन

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है. एमपी सरकार 44सौ करोड़ का कर्ज लेने जा रही है.

मध्य प्रदेश सरकार बजट सत्र के बाद एक बार फिर खुले बाजार से कर्ज लेने जा रही है. राज्य सरकार 26 मार्च को ओपन मार्केट से 44 सौ करोड़ का कर्ज लेने जा रही है. यह कर्ज सरकार दो किश्तों में लेगी. यह कर्ज सरकार आगामी 10 सालों के लिए लेने जा रही है. इसके लिए बिडिंग हो गई है और 26 मार्च को बैंक ऑफ इंडिया कोर बैंकिंग सिस्टम के माध्यम से बिडिंग का रिजल्ट खोला जाएगा.

राज्य सरकार सबसे कम ब्याज दर और अनुकूल शर्तों के आधार पर वित्तीय संस्थाओं से यह कर्ज लेगी. एमपी सरकार 2 हजार करोड़ का कर्ज 2032 तक के लिए और 2400 करोड़ का कर्ज 10 साल के लिए लेने जा रही है.

सरकार ले चुकी पौने 4 लाख करोड़ का कर्ज

राज्य सरकार पर 31 मार्च 2024 की स्थिति में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ का कर्ज हो गया है. इसमें से राज्य सरकार ने बाजार से 2 लाख 34 हजार 812 करोड़ का कर्ज लिया है. इसके अलावा पावर बॉन्ड और दूसरे बॉन्ड के माध्यम से 5 हजार 888 करोड़ रुपए, वित्तीय संस्थाओं से 15 हजार 248 करोड़ का लोन, केन्द्र सरकार से लोन और एडवांस के रूप में 62 हजार करोड़ रुपए, अन्य देनदारियांं के रूप में 19 हजार 195 करोड़ और अन्य स्थानों से 38 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज सरकार ने लिया है.

राज्य सरकार ले चुकी 53 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज

राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में करीबन 53 हजार करोड़ से ज्यादा का उधार बाजार से ले चुकी है. राज्य सरकार ने 19 मार्च को 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. इसके पहले 12 मार्च को 6 हजार करोड़ और 4 मार्च को भी 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. यदि 26 मार्च को मिलने जा रहे 4400 करोड़ के कर्ज को जोड़ दिया जाए, तो राज्य सरकार सिर्फ मार्च माह में ही 22400 करोड़ का कर्ज ले चुकी है. नए कर्ज के बाद इस वित्तीय वर्ष में कर्ज बढ़कर 57 हजार 400 करोड़ का हो जाएगा.

मार्च माह में कब-कब लिया कर्ज

  1. 4 मार्च 2025- 6 हजार करोड़
  2. 12 मार्च 2025 - 6 हजार करोड़
  3. 19 मार्च 2025 - 6 हजार करोड़
  4. 26 मार्च 2025 - 4 हजार 400 करोड़ का कर्ज

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश पर कर्ज का पहाड़, मोहन यादव ने फिर लिया 4400 करोड़ का लोन

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार बजट सत्र के बाद एक बार फिर खुले बाजार से कर्ज लेने जा रही है. राज्य सरकार 26 मार्च को ओपन मार्केट से 44 सौ करोड़ का कर्ज लेने जा रही है. यह कर्ज सरकार दो किश्तों में लेगी. यह कर्ज सरकार आगामी 10 सालों के लिए लेने जा रही है. इसके लिए बिडिंग हो गई है और 26 मार्च को बैंक ऑफ इंडिया कोर बैंकिंग सिस्टम के माध्यम से बिडिंग का रिजल्ट खोला जाएगा.

राज्य सरकार सबसे कम ब्याज दर और अनुकूल शर्तों के आधार पर वित्तीय संस्थाओं से यह कर्ज लेगी. एमपी सरकार 2 हजार करोड़ का कर्ज 2032 तक के लिए और 2400 करोड़ का कर्ज 10 साल के लिए लेने जा रही है.

सरकार ले चुकी पौने 4 लाख करोड़ का कर्ज

राज्य सरकार पर 31 मार्च 2024 की स्थिति में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ का कर्ज हो गया है. इसमें से राज्य सरकार ने बाजार से 2 लाख 34 हजार 812 करोड़ का कर्ज लिया है. इसके अलावा पावर बॉन्ड और दूसरे बॉन्ड के माध्यम से 5 हजार 888 करोड़ रुपए, वित्तीय संस्थाओं से 15 हजार 248 करोड़ का लोन, केन्द्र सरकार से लोन और एडवांस के रूप में 62 हजार करोड़ रुपए, अन्य देनदारियांं के रूप में 19 हजार 195 करोड़ और अन्य स्थानों से 38 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज सरकार ने लिया है.

राज्य सरकार ले चुकी 53 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज

राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में करीबन 53 हजार करोड़ से ज्यादा का उधार बाजार से ले चुकी है. राज्य सरकार ने 19 मार्च को 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. इसके पहले 12 मार्च को 6 हजार करोड़ और 4 मार्च को भी 6 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. यदि 26 मार्च को मिलने जा रहे 4400 करोड़ के कर्ज को जोड़ दिया जाए, तो राज्य सरकार सिर्फ मार्च माह में ही 22400 करोड़ का कर्ज ले चुकी है. नए कर्ज के बाद इस वित्तीय वर्ष में कर्ज बढ़कर 57 हजार 400 करोड़ का हो जाएगा.

मार्च माह में कब-कब लिया कर्ज

  1. 4 मार्च 2025- 6 हजार करोड़
  2. 12 मार्च 2025 - 6 हजार करोड़
  3. 19 मार्च 2025 - 6 हजार करोड़
  4. 26 मार्च 2025 - 4 हजार 400 करोड़ का कर्ज
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-a-mountain-of-debt-on-madhya-pradesh-took/article-15471

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.