सिवनी में मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, मध्य प्रदेश के 15 लाख लोगों को मिला स्वामित्व संपत्ति कार्ड

Shivni, MP

सिवनी में मोहन यादव ने कहा "विकास के काम में हम बीजेपी-कांग्रेस नहीं करेंगे." धनौरा में कॉलेज खोलने की हुई घोषणा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सिवनी में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने धनौरा में कॉलेज खोलने की घोषणा की है. उन्होंने कहा "सिवनी में मेडिकल कॉलेज का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा. बरघाट में कांचना मंडी जलाशय में नहर प्रणाली को पूरा कराया जाएगा. संजय सरोवर बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा."

सिवनी को मिली करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में शनिवार को 104.066 करोड़ रुपये की लागत के 42 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 85.55 करोड़ रुपये की लागत के 30 विकास कार्यों के लोकार्पण कर जिले को विकास की सौगातें दी. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी वर्चुअली जुड़े थे. मोहन यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव गांव में मकान मालिकों को स्वामित्व का अधिकार दिया है. आज के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 15 लाख 60 हजार ग्रामीणों को भूमि अधिकार मिला है. यह भू-अधिकार नहीं, स्वाभिमान का अधिकार है.

    मोदी ने लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा से की बात

    पीएम मोदी ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे. इनमें मध्य प्रदेश के 1052 गांवों के 15.63 लाख लोग शामिल हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअली बात की. उनके परिवार का हालचाल जाना. मनोहर ने बताया कि "स्वामित्व योजना का पट्टा मिलने पर परिवार खुश है. मकान के कागज होने की वजह से सब काम आसान हो गया है. पट्टा मिलने के बाद 10 लाख रुपए का लोन लिया है. इससे डेयरी फार्म खोला है. जिसमें 5 गाय और 1 भैंस है. परिवार के लोग डेयरी के काम के साथ किसानी भी करते हैं."

    OPENING COLLEGE IN DHANAURA SEONI
    धनौरा में कॉलेज खोलने की हुई घोषणा 

    'विकास के काम में बीजेपी-कांग्रेस नहीं'

    सीएम मोहन यादव ने कहा "विकास के काम में हम कोई बीजेपी-कांग्रेस नहीं करेंगे. हम दूध खरीदने पर बोनस देंगे. गौशाला बनाएंगे और 10 से ज्यादा गायें जो पालेगा उसे सरकार अनुदान देगी और दूध भी खरीदेगी." उन्होंने कहा "हर खेत को पानी, हर हाथ को काम हमारी सरकार के संकल्प हैं. हमने ढाई लाख पदों पर भर्ती की योजना बनाई है. एक लाख पद इसी साल भरेंगे. पीएससी के माध्यम से लघु, मध्यम समेत सभी श्रेणी के पद जल्दी भरे जाएंगे."

    इसके साथ ही मोहन यादव ने कहा कि "गांव-गांव तक परिवहन के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी. मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़ी सभी जगहों को तीर्थ स्थल बनाया जाएगा. संभाग के बाद अब हर जिले में भी इन्वेस्टर्स मीट आयोजित होगी. सिवनी में रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाएगा."

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

    सिवनी में मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, मध्य प्रदेश के 15 लाख लोगों को मिला स्वामित्व संपत्ति कार्ड

    Shivni, MP

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सिवनी में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने धनौरा में कॉलेज खोलने की घोषणा की है. उन्होंने कहा "सिवनी में मेडिकल कॉलेज का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा. बरघाट में कांचना मंडी जलाशय में नहर प्रणाली को पूरा कराया जाएगा. संजय सरोवर बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा."

    सिवनी को मिली करोड़ों की सौगात

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में शनिवार को 104.066 करोड़ रुपये की लागत के 42 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 85.55 करोड़ रुपये की लागत के 30 विकास कार्यों के लोकार्पण कर जिले को विकास की सौगातें दी. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी वर्चुअली जुड़े थे. मोहन यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव गांव में मकान मालिकों को स्वामित्व का अधिकार दिया है. आज के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 15 लाख 60 हजार ग्रामीणों को भूमि अधिकार मिला है. यह भू-अधिकार नहीं, स्वाभिमान का अधिकार है.

      मोदी ने लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा से की बात

      पीएम मोदी ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे. इनमें मध्य प्रदेश के 1052 गांवों के 15.63 लाख लोग शामिल हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थी मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअली बात की. उनके परिवार का हालचाल जाना. मनोहर ने बताया कि "स्वामित्व योजना का पट्टा मिलने पर परिवार खुश है. मकान के कागज होने की वजह से सब काम आसान हो गया है. पट्टा मिलने के बाद 10 लाख रुपए का लोन लिया है. इससे डेयरी फार्म खोला है. जिसमें 5 गाय और 1 भैंस है. परिवार के लोग डेयरी के काम के साथ किसानी भी करते हैं."

      OPENING COLLEGE IN DHANAURA SEONI
      धनौरा में कॉलेज खोलने की हुई घोषणा 

      'विकास के काम में बीजेपी-कांग्रेस नहीं'

      सीएम मोहन यादव ने कहा "विकास के काम में हम कोई बीजेपी-कांग्रेस नहीं करेंगे. हम दूध खरीदने पर बोनस देंगे. गौशाला बनाएंगे और 10 से ज्यादा गायें जो पालेगा उसे सरकार अनुदान देगी और दूध भी खरीदेगी." उन्होंने कहा "हर खेत को पानी, हर हाथ को काम हमारी सरकार के संकल्प हैं. हमने ढाई लाख पदों पर भर्ती की योजना बनाई है. एक लाख पद इसी साल भरेंगे. पीएससी के माध्यम से लघु, मध्यम समेत सभी श्रेणी के पद जल्दी भरे जाएंगे."

      इसके साथ ही मोहन यादव ने कहा कि "गांव-गांव तक परिवहन के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी. मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़ी सभी जगहों को तीर्थ स्थल बनाया जाएगा. संभाग के बाद अब हर जिले में भी इन्वेस्टर्स मीट आयोजित होगी. सिवनी में रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाएगा."

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-gave-a-gift-worth-crores-in-seoni-15/article-7979

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.