लाड़ली बहनों को मोहन यादव ने दी दोगुनी राशि, खातों में पहुंचा डबल अमाउंट

JAGRAN DESK

लाड़ली बहनों के अकाउंट फुल करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह देखकर केजरीवाल को नींद नहीं आ रही होगी. वे झूठेलाल हैं.

युवा दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजी. लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की 1553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मोहन यादव ने ट्रांसफर की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में गैस रिफिलिंग की 27 करोड़ की राशि भी उनके खातों में डाल दी.

शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के लिए 355 करोड़ की राशि खातों में डाली गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला. उधर शाजापुर के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों के नाम भी बदले जाने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी.

मुख्यमंत्री बोले 'केजरीवाल झूठालाल'

कार्यक्रम को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "लाड़ली बहना की राशि को उनके खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं. गैस रिफिलिंग सब्सिडी की राशि भी बहनों के खाते में भेज रहे हैं." उन्होंने कहा कि "अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं कि मध्य प्रदेश में पैसा मिलना बंद हो गया. केजरीवाल नहीं झूठेलाल हैं, वह देख लें कि मध्य प्रदेश में हर महीने रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. प्रदेश की बहनों के खातों में हर माह योजना के पैसे आ रहे हैं."

'झूठ की नींव पर आप पार्टी की सरकार'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि "दिल्ली में आप सरकार झूठ की नींव पर बनी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था मकान, सुरक्षा नहीं लूंगा, लेकिन अपने लिए शीशमहल बनवा लिया. सुरक्षा के लिए 10 गाड़ियां लेकर घूमते हैं. इसी तरह कांग्रेस बोलती थी कि चुनाव बाद पैसे मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन आज जब लाड़ली बहनों के खातों में पैसे पहुंचे रहे हैं तो यह देखकर कांग्रेस और केजरीवाल को नींद नहीं आ रही होगी."

'किसानों को दिन में मिलेगी बिजली'

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "प्रदेश में हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है. युवा, महिला, किसानों के विकास के लिए एक नए युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की गई है. किसानों को भरपूर पानी मिले इसके लिए सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ाया जा रहा है. अब किसानों को रात में पानी डालने खेतों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी. धीरे-धीरे करके दिन में 8 से 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी."

मुख्यमंत्री ने पूछा कालापीपल नाम कैसे पड़ा, दूसरा नाम सोचें

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों के नाम बदलने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर मछनाई, ढाबला हुसैनपुर, खजूरी इलाहाबादी, निपानिया हशीमुद्दीन, उच्चावद, खलीलपुर के नाम बदले जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर जल्द ही नाम बदले जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर यह कालापीपल नाम कैसे पड़ा? मैंने तो कभी पीपल काला देखा नहीं, इसका नाम भी बदलने पर विचार किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ही कोई दूसरा नाम सोचें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

लाड़ली बहनों को मोहन यादव ने दी दोगुनी राशि, खातों में पहुंचा डबल अमाउंट

JAGRAN DESK

युवा दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजी. लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की 1553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मोहन यादव ने ट्रांसफर की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में गैस रिफिलिंग की 27 करोड़ की राशि भी उनके खातों में डाल दी.

शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के लिए 355 करोड़ की राशि खातों में डाली गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला. उधर शाजापुर के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों के नाम भी बदले जाने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी.

मुख्यमंत्री बोले 'केजरीवाल झूठालाल'

कार्यक्रम को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "लाड़ली बहना की राशि को उनके खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं. गैस रिफिलिंग सब्सिडी की राशि भी बहनों के खाते में भेज रहे हैं." उन्होंने कहा कि "अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं कि मध्य प्रदेश में पैसा मिलना बंद हो गया. केजरीवाल नहीं झूठेलाल हैं, वह देख लें कि मध्य प्रदेश में हर महीने रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. प्रदेश की बहनों के खातों में हर माह योजना के पैसे आ रहे हैं."

'झूठ की नींव पर आप पार्टी की सरकार'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि "दिल्ली में आप सरकार झूठ की नींव पर बनी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था मकान, सुरक्षा नहीं लूंगा, लेकिन अपने लिए शीशमहल बनवा लिया. सुरक्षा के लिए 10 गाड़ियां लेकर घूमते हैं. इसी तरह कांग्रेस बोलती थी कि चुनाव बाद पैसे मिलना बंद हो जाएगा, लेकिन आज जब लाड़ली बहनों के खातों में पैसे पहुंचे रहे हैं तो यह देखकर कांग्रेस और केजरीवाल को नींद नहीं आ रही होगी."

'किसानों को दिन में मिलेगी बिजली'

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "प्रदेश में हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है. युवा, महिला, किसानों के विकास के लिए एक नए युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की गई है. किसानों को भरपूर पानी मिले इसके लिए सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ाया जा रहा है. अब किसानों को रात में पानी डालने खेतों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी. धीरे-धीरे करके दिन में 8 से 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी."

मुख्यमंत्री ने पूछा कालापीपल नाम कैसे पड़ा, दूसरा नाम सोचें

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों के नाम बदलने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर मछनाई, ढाबला हुसैनपुर, खजूरी इलाहाबादी, निपानिया हशीमुद्दीन, उच्चावद, खलीलपुर के नाम बदले जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर जल्द ही नाम बदले जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर यह कालापीपल नाम कैसे पड़ा? मैंने तो कभी पीपल काला देखा नहीं, इसका नाम भी बदलने पर विचार किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ही कोई दूसरा नाम सोचें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-gave-double-amount-to-dear-sisters-in-madhya/article-7556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.