मोहन यादव ने मऊगंज को दी हनुमना सीतापुर सिंचाई परियोजना की सौगात, विद्यार्थियों को भेजे इतने रुपए

Rewa, MP

सीएम मोहन यादव ने करोड़ों रुपये के हनुमना सीतापुर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया. इससे 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी.

 मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. सीएम मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को मऊगंज पहुंचे, जहां आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया. इस दौरान समारोह में बच्चों को पोषण किट और सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति का वितरण किया. मोहन यादव ने 5041 करोड़ के सीतापुर हनुमना लिफ्ट इरिगेशन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी किया.

सीएम मोहन यादव ने मऊगंज को दी कई बड़ी सौगात

5041 करोड़ की सिंचाई परियाजना से मऊगंज जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. जिसमें देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम का निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल बनाने और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा शामिल है.

    सीएम को मिली राधा कृष्ण की कई किलो की प्रतिमा

    मऊगंज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मऊगंज की धरती अपनी सादगी और सरलता सद्भाव प्रेम के आधार पर है. यहां के लोगों ने भगवान राधा कृष्ण की 23-23 किलो की प्रतिमाएं दी हैं. इतना बड़ा उपहार मुझे कभी नहीं मिला था."

    60 लाख विद्यार्थियों को भेजे गए 332 करोड़

    समारोह में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की प्रथम किश्त के रूप में 332 करोड़ रुपए जारी किए. पोषण आहार योजना के तहत दो गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को पोषण आहार से युक्त अक्षय पात्र भेंट किए. विभिन्न योजनाओं के 8 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया.

    उनके पेट में होती है मरोड़ सीने में लोटते है सांप

    सीएम यादव मोहन यादव ने कहा, "जब हम भगवान राम और श्री कृष्ण का जयकार करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि ये भगवान राम कृष्ण की जय जयकार कर रहे हैं. उनके पेट में मरोड़ उठने लगते हैं और छाती पर सांप लोटता है. तुम चिल्लाते रहो, हम तो कहेंगे जय श्री राम. आप तो कभी भगवान और धर्म की बात करते नहीं हो. वोट तो वो हम सब के चाहते हैं, मगर इस देश की जय बोलने के बजाय वो अपनी जड़े किसी औरंगजेब से क्यों जोड़ना चाहते हैं."

    क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग होगी पूरी

    उन्होंने आगे कहा, "क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग पूरी की जाएगी. जन कल्याण अभियान में 16100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की कार्ययोजना पूरे प्रदेश के लिए है. इसमें से अकेले मऊगंज जिले को 5041 करोड़ रुपए की सौगात मिली है. पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. आज ही बाणसागर बांध के बीच स्थित मनोरम सरसी टापू का लोकार्पण हुआ है. इससे क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नदी जोड़ो परियोजनाओं के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी देकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है."

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    15 Dec 2024 By दैनिक जागरण

    मोहन यादव ने मऊगंज को दी हनुमना सीतापुर सिंचाई परियोजना की सौगात, विद्यार्थियों को भेजे इतने रुपए

    Rewa, MP

     मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. सीएम मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को मऊगंज पहुंचे, जहां आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया. इस दौरान समारोह में बच्चों को पोषण किट और सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति का वितरण किया. मोहन यादव ने 5041 करोड़ के सीतापुर हनुमना लिफ्ट इरिगेशन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी किया.

    सीएम मोहन यादव ने मऊगंज को दी कई बड़ी सौगात

    5041 करोड़ की सिंचाई परियाजना से मऊगंज जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. जिसमें देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम का निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल बनाने और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा शामिल है.

      सीएम को मिली राधा कृष्ण की कई किलो की प्रतिमा

      मऊगंज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मऊगंज की धरती अपनी सादगी और सरलता सद्भाव प्रेम के आधार पर है. यहां के लोगों ने भगवान राधा कृष्ण की 23-23 किलो की प्रतिमाएं दी हैं. इतना बड़ा उपहार मुझे कभी नहीं मिला था."

      60 लाख विद्यार्थियों को भेजे गए 332 करोड़

      समारोह में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की प्रथम किश्त के रूप में 332 करोड़ रुपए जारी किए. पोषण आहार योजना के तहत दो गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को पोषण आहार से युक्त अक्षय पात्र भेंट किए. विभिन्न योजनाओं के 8 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया.

      उनके पेट में होती है मरोड़ सीने में लोटते है सांप

      सीएम यादव मोहन यादव ने कहा, "जब हम भगवान राम और श्री कृष्ण का जयकार करते हैं, तो हमारे विरोधी कहते हैं कि ये भगवान राम कृष्ण की जय जयकार कर रहे हैं. उनके पेट में मरोड़ उठने लगते हैं और छाती पर सांप लोटता है. तुम चिल्लाते रहो, हम तो कहेंगे जय श्री राम. आप तो कभी भगवान और धर्म की बात करते नहीं हो. वोट तो वो हम सब के चाहते हैं, मगर इस देश की जय बोलने के बजाय वो अपनी जड़े किसी औरंगजेब से क्यों जोड़ना चाहते हैं."

      क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग होगी पूरी

      उन्होंने आगे कहा, "क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग पूरी की जाएगी. जन कल्याण अभियान में 16100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की कार्ययोजना पूरे प्रदेश के लिए है. इसमें से अकेले मऊगंज जिले को 5041 करोड़ रुपए की सौगात मिली है. पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. आज ही बाणसागर बांध के बीच स्थित मनोरम सरसी टापू का लोकार्पण हुआ है. इससे क्षेत्र में पर्यटन को गति मिलेगी. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नदी जोड़ो परियोजनाओं के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी देकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है."

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-gifted-hanuman-sitapur-irrigation-project-to-mauganj-sent/article-5470

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.