इंदौर में मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, बोले-विकास की नई इबारत लिख रहा मध्य प्रदेश

INDORE, MP

मध्यप्रदेश में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में तिरंगा फहराया और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में संयुक्त परेड की सलामी ली। प्रदेशभर में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुले जीप में सवार होकर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम के साथ कलेक्टर आशीष सिंह भी मौजूद रहे। 

विरासतों को सजाया गया
गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर की सभी विरासतों और प्रमुख स्थलों को सजाया गया है। कल रात से ही रंगबिरंगी जगमग रोशनियों से राजबाड़ा, गांधी हाल आदि प्रमुख स्थानों को सजाया गया है। स्कूलों में बच्चे सुबह से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए पहुंचने लगे। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भी अपने अपने स्तर पर गणतंत्र दिवस के लिए विशेष आयोजन रखे। 

भोज में शामिल होंगे सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। मप्र में सभी स्थानों पर गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित मुख्य समारोह का हिस्सा बने। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने देवास में और मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए।  

भाजपा कार्यालय पर किया गया झंडावंदन
भाजपा कार्यालय पर झंडावंदन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने  जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सैकड़ों की संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि  संविधान के संरक्षण एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार काम कर रही है बाबा साहेब के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जब हम सभी गणतंत्र को मजबूत करने के लिए संविधान का अक्षरशः पालन करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टिनू, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया नगर महामंत्री सविताअखंड, सुधीर कोल्हे, अंजु माखीजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, बोले-विकास की नई इबारत लिख रहा मध्य प्रदेश

INDORE, MP

मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के बाद खुले जीप में सवार होकर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम के साथ कलेक्टर आशीष सिंह भी मौजूद रहे। 

विरासतों को सजाया गया
गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर की सभी विरासतों और प्रमुख स्थलों को सजाया गया है। कल रात से ही रंगबिरंगी जगमग रोशनियों से राजबाड़ा, गांधी हाल आदि प्रमुख स्थानों को सजाया गया है। स्कूलों में बच्चे सुबह से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए पहुंचने लगे। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भी अपने अपने स्तर पर गणतंत्र दिवस के लिए विशेष आयोजन रखे। 

भोज में शामिल होंगे सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। मप्र में सभी स्थानों पर गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित मुख्य समारोह का हिस्सा बने। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने देवास में और मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए।  

भाजपा कार्यालय पर किया गया झंडावंदन
भाजपा कार्यालय पर झंडावंदन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने  जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सैकड़ों की संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि  संविधान के संरक्षण एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार काम कर रही है बाबा साहेब के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जब हम सभी गणतंत्र को मजबूत करने के लिए संविधान का अक्षरशः पालन करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टिनू, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया नगर महामंत्री सविताअखंड, सुधीर कोल्हे, अंजु माखीजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-hoisted-the-tricolor-in-indore-and-said/article-8563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.