- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में 12 कलेक्टर सहित 42 आईएएस के तबादले, विदेश यात्रा से पहले मोहन यादव ने लगाई मुहर, देखें पूरी...
एमपी में 12 कलेक्टर सहित 42 आईएएस के तबादले, विदेश यात्रा से पहले मोहन यादव ने लगाई मुहर, देखें पूरी लिस्ट
BHOPAL, MP
प्रदेश 42 आईएएस अधिकारियो को इधर से उधर कर दिया गया है. तबादला सूची में 12 जिलों के कलेक्टरों के नाम भी शामिल हैं.
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकार की तबादला एक्सप्रेस चली है. मुख्यमंत्री जापान रवाना होने से पहले प्रदेश में 12 जिलों के कलेक्टरों सहित 42 आईएएस अधिकारियों के तबादलों को हरी झंडी दे गए. इसके बाद देर रात अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई. इसमें प्रदेश के गुना, खरगौर, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टरों को बदल दिया गया है.
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के दो सचिव भरत यादव और अविनाश लवानिया को भी सीएम हाउस से हटा दिया गया है. उधर राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है.

अब इन्हें मिली जिलों की जिम्मेदारी
- किशोर कान्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है, वे पहले श्योपुर कलेक्टर थे. वहीं गुना कलेक्टर सतेन्द्र सिंह को स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन का एमडी बनाया गया है.
- भव्या मित्तल को बुरहानपुर से हटाकर खरगोन जिले का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं खरगोन कलेक्टर रहे कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है.
- डिंडौरी जिले का कलेक्टर नेहा मारव्या को बनाया गया है.
- सीहोर कलेक्टर की कमान बाला गुरू को सौंपी गई है, वहीं सीहोर कलेक्टर रहे प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य बनाया गया है.
- सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस को बनाया गया है, वहीं सतना कलेक्टर रहे अनुराग वर्मा को एमडी राज्य भंडार निगम बनाया गया है.
- गुंचा सनोबर को बड़वानी का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं बड़वानी कलेक्टर रहे डॉ. फटिंग राहुल हरिदार को आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है.
- टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को बनाया गया है, वहीं टीकमगढ़ कलेक्टर रहे अवधेश शर्मा को ओएसडी सह आयुक्त तकनीकि शिक्षा बनाया गया है.
- रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा को बनाया गया है, वहीं रायसेन कलेक्टर रहे अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.
- खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को बनाया गया है, अभी वे देवास कलेक्टर थे. वहीं खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया है.
- डिंडौरी कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर कलेक्टर बनाया गया है.
- भोपाल जिला पंचायत सीईओ रहे ऋतु राज सिंह को देवास कलेक्टर बनाया गया है.
- श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा को बनाया गया है. वे अभी दमोह जिले के जिला पंचायत सीईओ थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए