- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पीथमपुर में जहरीले कचरे के निष्पादन पर बोले मोहन यादव, हम कांग्रेस का पाप धो रहे हैं
पीथमपुर में जहरीले कचरे के निष्पादन पर बोले मोहन यादव, हम कांग्रेस का पाप धो रहे हैं
Indore,MP
पीथमपुर में भोपाल गैस कांड का जहरीला कचरा जलाए जाने पर सीएम मोहन यादव का तंज, कांग्रेस को ठहराया इसका जिम्मेदार.
यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने की प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. गुरुवार को इंदौर में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीथमपुर में जो कचरा जलाया जा रहा है, वह कांग्रेस का पाप है जिसे कांग्रेस ने इतने सालों से ऐसे ही छोड़ रखा था. बाद में कांग्रेस के शासनकाल में ही पीथमपुर में कचरा जलाने का फैसला हुआ और संबंधित कंपनी को कांग्रेस ने ही लाइसेंस दिया था.
कमलनाथ को मोहन यादव का जवाब
चित्रकूट में आयोजित नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, '' कांग्रेस के शासनकाल में 1956 से लेकर 2003-4 तक औद्योगिक विकास दर माइनस में रही. पहले कांग्रेस को उसका जवाब देना चाहिए.'' उन्होंने आगे कहा, '' हमारी सरकार में मध्य प्रदेश का जिस तेजी से विकास हो रहा है उस तेजी के चलते मध्य प्रदेश सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में है.''
कमलनाथ ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि कमलनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद गुरुवार को प्रदेश की मोहन यादव सरकार को घेरा था. कमलनाथ ने कहा कि निवेश विश्वास से आता है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जो बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, वो सचमुच हों तब कहा जाएगा कि निवेश आया है. इसके अलावा कांग्रेस ने भाजपा के दो शासनकाल में मध्य प्रदेश में आए निवेशों पर भी राज्य सरकार को घोरा.
इंदौर BRTS हटने से विकास को गति मिलेगी : सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने को लेकर आए कोर्ट के फैसले पर कहा, '' बीआरटीएस के मुद्दे का कोर्ट से समाधान हुआ है, इसके स्थान पर चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने का काम करेंगे. हमें संतोष है कि हाईकोर्ट ने भी इस मुद्दे पर हमारी बात सुनी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए