मोहन यादव ने भेजा लाड़ली बहनों को तोहफा, पैसों से भरा एकाउंट, मिला ये सम्मान

BHOPAL, MP

महिला दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि "गंगा स्नान से परमात्मा मोक्ष प्रदान करता है, सच्चे अर्थों में उसकी कामना ही की थी लेकिन लगता है कि आज ही वो आनंद आ गया."

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए काफी उत्साह भरा रहा. एक ओर जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.27 करोड़ रुपये लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए. वहीं उज्जवला योजना के तहत 26 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 55.95 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई. राजधानी के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरूआत की.

'महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की ओर बढ़ रहे आगे'

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "साल 2047 तक जब देश दुनिया का नंबर एक देश बनेगा, उस समय तक मध्य प्रदेश देश के सबसे बेहतर राज्य बने, हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं. गंगा स्नान से परमात्मा मोक्ष प्रदान करता है, लेकिन सच्चे अर्थों में उसकी कामना ही की थी लेकिन लगता है कि आज ही वो आनंद आ गया. आप के जीवन में जो बदलाव आया है, इसकी किसी के बदलाव से तुलना नहीं की जा सकती है. मध्य प्रदेश में 44 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. हम सरकारी विभागों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने की ओर आगे बढ़ रहे हैं."

      राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हुईं महिलाएं

      मध्य प्रदेश की माधुरी मोजे को साल 2023 का राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार दिया गया. यह पुरस्कार माधुरी को एक 12 साल की बच्ची को 75 वर्षीय बुजुर्ग के शोषण से बचाने के लिए दिया गया. इसी प्रकार राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार 2023 कोमल किन्नर, गुरु शबनम जिला श्योपुर को महिलाओं में समाज सुधार, साक्षरता, पर्यावरण में सुधार व अन्य गतिविधियों के लिए दिया गया. वहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार 2024 बैतूल की भारती अग्रवाल और रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार 2024 मंदसौर की अनामिका जैन को प्रदान किया गया. इसके साथ ही इंदौर के महेंद्र पाइक को विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) से नवाजा गया. इन सभी को सीएम ने प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का चेक समर्पित किया.

        सीएम ने किया सुरक्षित शहर, सुरक्षित सार्वजनिक स्थल का शुभारंभ

        महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर, सुरक्षित सार्वजनिक स्थल कार्यशाला का शुभारंभ महिला दिवस के अवसर पर सीएम ने मिंटो हाल से किया. बता दें कि यह कार्यक्रम राजधानी के आरसीपीवी नरोन्हा आकदमी में आयोजित हो रहा है. इसमें यूएनओ वीमेन की रिप्रजेंटेटिव, 6 देशों के प्रतिनिधि और देश के अन्य राज्यों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. इसमें महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर चर्चा की जा रही है. जिसका उद्देश्य मध्य प्रदेश में महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के साथ उन्हें सशक्त बनाना है.

          महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों की शुरूआत

          महिला दिवस पर मिंटो हाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पुलिस की अभिमन्यु सर्वे रिपोर्ट 2023 का विमोचन सीएम ने किया. इसके साथ ही आजीविका मिशन के तहत डिजिटल ई-न्‍यूज लैटर ‘आजीविका अनुभूति’ का विमोचन किया गया. सीहोर जिले के समूह सदस्‍यों को आवागमन हेतु 200 ई-साइकिल का वितरण, प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों भोपाल, इन्‍दौर, ग्‍वालियर, जबलपुर, उज्‍जैन एवं धार में जैविका हाट बाजारों का शुभारंभ किया गया.

          साक्षरता अभियान का शुभारंभ

          वित्‍तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, दीनदयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत विशेष रूप से युवितयों के लिये 05 प्रशिक्षण बैच, आरसेटी के माध्‍यम से बालाघाट, डिण्‍डोरी एवं अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्‍प के प्रोत्‍साहन हेतु कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही सीएम ने ‘पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम’ साक्षरता अभियान का शुभारंभ और भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार हेतु 3 वाहनों को हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर भोपाल जिले के 2 स्‍व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रूपये की बैंक ऋण राशि भी प्रतीक स्‍वरूप दी गई.

            महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली सीएम की सुरक्षा

            अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य जिम्मेदारियां महिला अधिकारियों को दी गई. सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षण बिट्टू शर्मा संभाल रही हैं, वहीं उनके वाहन को चलाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर इरशाद अली को दी गई है. जबकि ओएसडी का दायित्व अपर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षेत्रिय संभाल रही हैं. महिला दिवस पर एक दिन के लिए प्रेस अधिकारी भी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार को दी गई है.

            Women took over the security of CM
            महिलाओं ने संभाली सीएम की सुरक्षा 

            -----------------

            हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
            🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
            🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
            🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
            🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

            📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
            👉 आज ही जुड़िए

            www.dainikjagranmpcg.com
            08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

                      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-sent-this-honor-filled-with-gift-money-to/article-13123

                      खबरें और भी हैं

                      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                      टाप न्यूज

                      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                      देश विदेश 
                      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                      देश विदेश 
                      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                      बिजनेस

                      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.