मोहन यादव करने लगे इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर, सीएम को देख यात्री खिलखिलाए

Narmadapuram, MP

CM मोहन यादव ने ट्रेन से किया नर्मदापुरम से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल तक का सफर. यात्रियों से की कई मुद्दों पर चर्चा, सुनी समस्याएं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने मिला. सीएम नर्मदापुरम से भोपाल जाते वक्त इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हो गए, जिन्हें देखकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने यात्रियों से उनका हाल जाना और काफी देर तक चर्चा की. बता दें कि मुख्यमंत्री मंगलवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचे थे, जहां नर्मदापुरम का गौरव दिवस भी मनाया गया.

Mohan yadav in train news
यात्रियों से चर्चा करते मुख्यमंत्री 

सीएम बोले- भारत में भी जल्द दौड़ेंगी बुलेट ट्रेन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से नर्मदापुरम पहुंचे थे. उन्होंने जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक अभिषेक किया. कार्यक्रम के बाद सीएम बाय रोड जाने की बजाए इंटरसिटी ट्रेन से भोपाल रवाना हुए. इस सवा घंटे की यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन में कई यात्रियों से संवाद किया और अपने जापान दौरे के किस्से भी सुनाए.

CM Mohan yadav in intercity express
सीएम के साथ सेल्फी लेते यात्री 

उन्होंने कहा कि जब वे जापान में थे तो उन्होंने बुलेट ट्रेन का सफर किया, जो 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. उन्होंने कहा कि जब जापान और चीन बुलेट ट्रेन चला सकते हैं तो भारत में भी जल्द ऐसा होगा.

Mohan yadav in narmadapuram station
रेलवे कर्मचारियों, आम जन व भाजपा नेताओं के साथ स्टेशन पर सीएम 
 
सीएम ने शेयर की ट्रेन यात्रा की तस्वीरें

नर्मदापुरम से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक के सफर के बारे में सीएम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी लिखा. उन्होंने अपनी इस यात्रा का अनुभव और तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा- " नर्मदापुरम से भोपाल तक की रेल यात्रा आनंददायक रही. यात्रा के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी से संवाद कर उनके अनुभव जाने.''

मंत्री हो या मुख्यमंत्री, जनता से जुड़े रहना चाहिए : सीएम

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में मंच से जाते-जाते कहा, '' समय की बहुत कमी है, लेकिन मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मुझे ट्रेन से जाना है.''

    सीएम ने आगे कहा, '' कोई मंत्री बन जाए, मुख्यमंत्री बन जाए, कोई भी जवाबदारी मिल जाए लेकिन आम व्यक्ति की तरह जनता की जड़ों से जुड़कर रहना चाहिए. हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज बदलते दौर में ट्रेनों का इतना अच्छा दौर बना है. प्रधानमंत्री ने करीब 14 हजार करोड़ की राशि रेल के लिए दी.''

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    मोहन यादव करने लगे इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर, सीएम को देख यात्री खिलखिलाए

    Narmadapuram, MP

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने मिला. सीएम नर्मदापुरम से भोपाल जाते वक्त इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हो गए, जिन्हें देखकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने यात्रियों से उनका हाल जाना और काफी देर तक चर्चा की. बता दें कि मुख्यमंत्री मंगलवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचे थे, जहां नर्मदापुरम का गौरव दिवस भी मनाया गया.

    Mohan yadav in train news
    यात्रियों से चर्चा करते मुख्यमंत्री 

    सीएम बोले- भारत में भी जल्द दौड़ेंगी बुलेट ट्रेन

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से नर्मदापुरम पहुंचे थे. उन्होंने जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक अभिषेक किया. कार्यक्रम के बाद सीएम बाय रोड जाने की बजाए इंटरसिटी ट्रेन से भोपाल रवाना हुए. इस सवा घंटे की यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन में कई यात्रियों से संवाद किया और अपने जापान दौरे के किस्से भी सुनाए.

    CM Mohan yadav in intercity express
    सीएम के साथ सेल्फी लेते यात्री 

    उन्होंने कहा कि जब वे जापान में थे तो उन्होंने बुलेट ट्रेन का सफर किया, जो 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. उन्होंने कहा कि जब जापान और चीन बुलेट ट्रेन चला सकते हैं तो भारत में भी जल्द ऐसा होगा.

    Mohan yadav in narmadapuram station
    रेलवे कर्मचारियों, आम जन व भाजपा नेताओं के साथ स्टेशन पर सीएम 
     
    सीएम ने शेयर की ट्रेन यात्रा की तस्वीरें

    नर्मदापुरम से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक के सफर के बारे में सीएम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी लिखा. उन्होंने अपनी इस यात्रा का अनुभव और तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा- " नर्मदापुरम से भोपाल तक की रेल यात्रा आनंददायक रही. यात्रा के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी से संवाद कर उनके अनुभव जाने.''

    मंत्री हो या मुख्यमंत्री, जनता से जुड़े रहना चाहिए : सीएम

    इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में मंच से जाते-जाते कहा, '' समय की बहुत कमी है, लेकिन मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मुझे ट्रेन से जाना है.''

      सीएम ने आगे कहा, '' कोई मंत्री बन जाए, मुख्यमंत्री बन जाए, कोई भी जवाबदारी मिल जाए लेकिन आम व्यक्ति की तरह जनता की जड़ों से जुड़कर रहना चाहिए. हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज बदलते दौर में ट्रेनों का इतना अच्छा दौर बना है. प्रधानमंत्री ने करीब 14 हजार करोड़ की राशि रेल के लिए दी.''

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadav-started-traveling-in-intercity-express-and-travelers-blossomed/article-9522

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.