मोहन यादव के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दोगुना हुआ वाहन, मकान समेत सभी भत्ता

BHOPAL, MP

मोहन सरकार की कैबिनेट ने कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के हिसाब से मिलने वाले वेतनभत्तों का लाभ देने का निर्णय लिया है.

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है. प्रदेश के कर्मचारियों को वाहन भत्ता और मकान भत्ते सहित दूसरे भत्तों में राशि बढ़कर मिलने जा रही है. कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान में मिलने वाले विभिन्न भत्तों के पुनरीक्षण की स्वीकृति दे दी है. इसके तहत कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के हिसाब से वेतनभत्तों का लाभ मिलेगा. राज्य सरकार पर इससे हर साल 1500 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा.

मूल्य सूचकांक के आधार पर होगी वृद्धि

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक "प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 6वें वेतनमान के हिसाब से भत्ते मिलते थे, लेकिन अब 7वें वेतनमान के हिसाब से भत्ते दिए जाएंगे. इसके तहत वाहन परिवहन भत्ता 200 रुपए से बढ़कर 384 रुपए मिलेगा. इसी तरह निशक्त कर्मचारियों को 350 के स्थान पर 671 रुपए मिलेंगे."

कर्मचारियों के सभी भत्तों में बढ़ोत्तरी

कर्मचारियों को दैनिक भत्ता, वाहन भत्ता, भोजन भत्ता, ठहरने की पात्रता, प्रदेश के बाहर यात्रा के दौरान स्थानीय परिवहन, स्थानांतरण पर घरेलू सामान के परिवहन और स्थानांतरण अनुदान, स्थायी यात्रा भत्ता में मूल्य सूचकांक के आधार पर वृद्धि की जाएगी.

स्पेशल अलाउंस भी स्वीकृत

इसके अलावा अतिरिक्त काम के लिए कर्मचारियों को दोहरा भत्ता दिया जाएगा. राज्य सरकार के डॉक्टर्स और मेडिकल टीचर्स के लिए दिए जाना वाला अव्यवसायिक भत्ता, सचिवालयीन भत्ता एवं मंत्रालयीन कर्मचारियों के लिए स्पेशल अलाउंस भी स्वीकृत किया गया है.

असमय मृत्यु होने पर मिलेगी अधिकतम सवा लाख की राशि

सरकारी कर्मचारी की असमय मृत्यु होने पर परिवार को मिलने वाला अनुग्रह अनुदान निर्धारित पात्रता का 2.57 गुणक के आधार पर दिया जाएगा. यह अधिकतकम 1 लाख 25 हजार रुपए तक होगा.

राज्य सरकार ने तय किया है कि मंत्रालय में संचालित वित्तीय प्रबंधन सूचना प्राणाली संचालनालय यानी एफएमआईएस और राज्य सत्कार अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी मंत्रालय के अधिकारियों के बराबर मंत्रालय भत्ता दिया जाएगा.

छतरपुर का मंदिर पवित्र क्षेत्र घोषित

कैबिनेट की बैठक में छतरपुर जिले के लवकुशनगर में मौजूद माता बम्बरबैनी प्राचीन मंदिर को पवित्र स्थान घोषित कर दिया गया. राज्य सरकार ने मंदिर के खसरा क्रमांक 2157, 2158 के पहाड़ क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मोहन यादव के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दोगुना हुआ वाहन, मकान समेत सभी भत्ता

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है. प्रदेश के कर्मचारियों को वाहन भत्ता और मकान भत्ते सहित दूसरे भत्तों में राशि बढ़कर मिलने जा रही है. कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान में मिलने वाले विभिन्न भत्तों के पुनरीक्षण की स्वीकृति दे दी है. इसके तहत कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के हिसाब से वेतनभत्तों का लाभ मिलेगा. राज्य सरकार पर इससे हर साल 1500 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा.

मूल्य सूचकांक के आधार पर होगी वृद्धि

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक "प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 6वें वेतनमान के हिसाब से भत्ते मिलते थे, लेकिन अब 7वें वेतनमान के हिसाब से भत्ते दिए जाएंगे. इसके तहत वाहन परिवहन भत्ता 200 रुपए से बढ़कर 384 रुपए मिलेगा. इसी तरह निशक्त कर्मचारियों को 350 के स्थान पर 671 रुपए मिलेंगे."

कर्मचारियों के सभी भत्तों में बढ़ोत्तरी

कर्मचारियों को दैनिक भत्ता, वाहन भत्ता, भोजन भत्ता, ठहरने की पात्रता, प्रदेश के बाहर यात्रा के दौरान स्थानीय परिवहन, स्थानांतरण पर घरेलू सामान के परिवहन और स्थानांतरण अनुदान, स्थायी यात्रा भत्ता में मूल्य सूचकांक के आधार पर वृद्धि की जाएगी.

स्पेशल अलाउंस भी स्वीकृत

इसके अलावा अतिरिक्त काम के लिए कर्मचारियों को दोहरा भत्ता दिया जाएगा. राज्य सरकार के डॉक्टर्स और मेडिकल टीचर्स के लिए दिए जाना वाला अव्यवसायिक भत्ता, सचिवालयीन भत्ता एवं मंत्रालयीन कर्मचारियों के लिए स्पेशल अलाउंस भी स्वीकृत किया गया है.

असमय मृत्यु होने पर मिलेगी अधिकतम सवा लाख की राशि

सरकारी कर्मचारी की असमय मृत्यु होने पर परिवार को मिलने वाला अनुग्रह अनुदान निर्धारित पात्रता का 2.57 गुणक के आधार पर दिया जाएगा. यह अधिकतकम 1 लाख 25 हजार रुपए तक होगा.

राज्य सरकार ने तय किया है कि मंत्रालय में संचालित वित्तीय प्रबंधन सूचना प्राणाली संचालनालय यानी एफएमआईएस और राज्य सत्कार अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी मंत्रालय के अधिकारियों के बराबर मंत्रालय भत्ता दिया जाएगा.

छतरपुर का मंदिर पवित्र क्षेत्र घोषित

कैबिनेट की बैठक में छतरपुर जिले के लवकुशनगर में मौजूद माता बम्बरबैनी प्राचीन मंदिर को पवित्र स्थान घोषित कर दिया गया. राज्य सरकार ने मंदिर के खसरा क्रमांक 2157, 2158 के पहाड़ क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-yadavs-employees-bat-bat-doubled-all-allowance-including-house-house/article-16282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.