- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोहन यादव की सिक्योरिटी और 'हाई', 3 नए DSP तैनात, 64 डीएसपी भी बदले गए
मोहन यादव की सिक्योरिटी और 'हाई', 3 नए DSP तैनात, 64 डीएसपी भी बदले गए
BHOPAL, MP
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सिक्योरिटी में तीन डीएसपी की पोस्टिंग. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 64 डीएसपी और तीन एडिशनल एसपी के ट्रांसफर किए.
मध्यप्रदेश सरकार ने विधानसभा बजट सत्र के पहले प्रदेश के 64 डीएसपी और तीन एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. उधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सिक्योरिटी में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में लगे पुलिस अधिकारियों को बदल दिया गया है.
राज्य सरकार ने सीएम सिक्योरिटी में तैनात एक डीएसपी को हटा दिया है. वहीं तीन नए डीएसपी की पोस्टिंग की गई है. इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के कर्णिक श्रीवास्तव, सौरभ रत्नाकर और 2015 बैच के हेमेंद्र सूर्यवंशी को पदस्थ किया गया है. वहीं 2015 बैच के भैयालाल प्रजापति को हटाकर मुख्यालय भेजा गया है.
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
राज्य सरकार प्रदेश के 64 डीएसपी और तीन एडीशनल एसपी को नई जिम्मेदारी दी है. गृह विभाग के उप सचिव डॉ. इच्छित गढ़पाले ने तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं. तबादला सूची में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. रीवा में पदस्थ एडिशनल एसपी दिनेश कुमार कौशल को स्पेशल ब्रांच भोपाल में पदस्थ किया गया है. वहीं, भोपाल स्पेशल ब्रांच में पदस्थ अमित सक्सेना को एआईजी पुलिस मुख्यालय भेजा गया हैं. वहीं स्पेशल ब्रांच रीवा में पदस्थ एडिशनल एसपी संतोष सिंह भदौरिया को बतौर सहायक पुलिस महानिरीक्षणक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए