- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोहसिनपुरा मारपीट कांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर कराई सख्त पूछताछ
मोहसिनपुरा मारपीट कांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर कराई सख्त पूछताछ
Dewas, MP
देवास शहर के मोहसिनपुरा क्षेत्र में 24 जुलाई को एक घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाहर दरवाजा थाना पुलिस द्वारा की गई, जहां घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला तेजी से आगे बढ़ाया गया।
गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर उनसे पूछताछ की। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने जानकारी दी कि मोहसिनपुरा में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया था।
अब तक कुल 10 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है और उसी आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए