मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून: कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त से और तेज होगा दौर

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों से हल्की-फुल्की बारिश के बाद अब प्रदेश के कई हिस्सों में तेज वर्षा का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है।

कहाँ-कहाँ बरसेगा आसमान
मौसम विभाग के अनुसार, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, अशोकनगर, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में भी गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है।

इसके अलावा जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, पन्ना, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम बदलने के पीछे क्या है कारण
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल मानसून द्रोणिका फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात सक्रिय है, जबकि उत्तर-पूर्व अरब सागर और गुजरात के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

अगले हफ्ते होगी और तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके असर से 13 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जबकि 15 अगस्त से दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून: कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त से और तेज होगा दौर

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों से हल्की-फुल्की बारिश के बाद अब प्रदेश के कई हिस्सों में तेज वर्षा का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है।

कहाँ-कहाँ बरसेगा आसमान
मौसम विभाग के अनुसार, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, अशोकनगर, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में भी गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है।

इसके अलावा जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, पन्ना, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम बदलने के पीछे क्या है कारण
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल मानसून द्रोणिका फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात सक्रिय है, जबकि उत्तर-पूर्व अरब सागर और गुजरात के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

अगले हफ्ते होगी और तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके असर से 13 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जबकि 15 अगस्त से दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-became-active-again-in-madhya-pradesh-in-many-districts/article-30313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.