मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई टली, सिवनी-मंडला-बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal, MP

प्रदेश में मानसून अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां ढाई इंच से ज्यादा वर्षा की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर तेज है। इन जिलों में तेज बारिश से बाढ़, जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है। वहीं डिंडोरी, कटनी और सागर में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं।

औसत से 19% ज्यादा बरसात

इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 44 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक है। यह खरीफ फसलों के लिए लाभकारी तो है, लेकिन कहीं-कहीं अधिक वर्षा ने बाढ़ और फसल नुकसान की स्थिति भी पैदा कर दी है। गुना जिले में सबसे अधिक 65.4 इंच बारिश, जबकि खरगोन में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई।

अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

उत्तर भारत के कई राज्यों—गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से मानसून विदा हो चुका है। मगर मध्य प्रदेश में यह अक्टूबर के पहले सप्ताह तक सक्रिय रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में नए लो प्रेशर क्षेत्र के बनने से बारिश का असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई टली, सिवनी-मंडला-बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal, MP

प्रदेश में मानसून अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां ढाई इंच से ज्यादा वर्षा की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर तेज है। इन जिलों में तेज बारिश से बाढ़, जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है। वहीं डिंडोरी, कटनी और सागर में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं।

औसत से 19% ज्यादा बरसात

इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 44 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक है। यह खरीफ फसलों के लिए लाभकारी तो है, लेकिन कहीं-कहीं अधिक वर्षा ने बाढ़ और फसल नुकसान की स्थिति भी पैदा कर दी है। गुना जिले में सबसे अधिक 65.4 इंच बारिश, जबकि खरगोन में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई।

अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

उत्तर भारत के कई राज्यों—गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से मानसून विदा हो चुका है। मगर मध्य प्रदेश में यह अक्टूबर के पहले सप्ताह तक सक्रिय रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में नए लो प्रेशर क्षेत्र के बनने से बारिश का असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-farewell-in-madhya-pradesh-alert-of-heavy-rain-in/article-33854

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.