एमपी में मानसून का कहर: 19 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, डैम लबालब भर चुके हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 19 जिलों में अति भारी तथा 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तीन वेदर सिस्टम एक्टिव, अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं, जिससे अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।

इन 19 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, नीमच, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, हरदा, धार, झाबुआ, रतलाम और मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश (200 मिमी तक) की चेतावनी दी है। इन इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका है।

इन 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, सागर, सतना, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, भिंड, दतिया, पन्ना, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर में भारी बारिश (115-204 मिमी) का अनुमान है।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

शनिवार को प्रदेश के खजुराहो में मात्र 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं नौगांव में 3.4 इंच और टीकमगढ़ में 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई। दतिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह और मंडला सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई।

छतरपुर, सिवनी, उमरिया, सतना और कटनी जिलों में निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। दमोह में एक बस चालक ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, जिससे बस बह गई। राहत की बात यह रही कि सभी 6 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी तरह सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र में एक कार बह गई, लेकिन उसमें सवार दोनों लोगों की जान बच गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में मानसून का कहर: 19 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, डैम लबालब भर चुके हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 19 जिलों में अति भारी तथा 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तीन वेदर सिस्टम एक्टिव, अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं, जिससे अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।

इन 19 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, नीमच, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, हरदा, धार, झाबुआ, रतलाम और मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश (200 मिमी तक) की चेतावनी दी है। इन इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका है।

इन 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, सागर, सतना, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, भिंड, दतिया, पन्ना, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर में भारी बारिश (115-204 मिमी) का अनुमान है।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

शनिवार को प्रदेश के खजुराहो में मात्र 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं नौगांव में 3.4 इंच और टीकमगढ़ में 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई। दतिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह और मंडला सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई।

छतरपुर, सिवनी, उमरिया, सतना और कटनी जिलों में निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। दमोह में एक बस चालक ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, जिससे बस बह गई। राहत की बात यह रही कि सभी 6 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी तरह सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र में एक कार बह गई, लेकिन उसमें सवार दोनों लोगों की जान बच गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-havoc-in-mp-alert-of-very-heavy-rain-in/article-27475

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.