- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में 8 इंच तक बरसने की च...
मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में 8 इंच तक बरसने की चेतावनी
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में 30 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, और आज रविवार को सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और पन्ना में ऑरेंज अलर्ट है, जहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। वहीं भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में राज्य के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया है, साथ ही पश्चिम से एक ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन सिस्टमों का असर पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है, जो आगे भी भारी और अति भारी बारिश का कारण बनेंगे।
तापमान अपडेट:
-
ग्वालियर: 33 डिग्री सेल्सियस
-
भोपाल: 32.4 डिग्री सेल्सियस
-
उज्जैन: 31.5 डिग्री सेल्सियस
-
जबलपुर: 31.3 डिग्री सेल्सियस
-
इंदौर: 28.2 डिग्री सेल्सियस
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए