- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश से धीरे-धीरे विदा हो रहा मानसून, कई जिलों में जारी है बारिश का सिलसिला
मध्यप्रदेश से धीरे-धीरे विदा हो रहा मानसून, कई जिलों में जारी है बारिश का सिलसिला
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर के कई इलाकों से मानसून ने विदाई ले ली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी मानसून रुखसत हो सकता है।
ग्वालियर और उज्जैन संभाग में सबसे पहले यह प्रक्रिया दिखाई दी, जबकि भोपाल और इंदौर संभाग में भी जल्द ही मानसून विदा हो सकता है। हालांकि, पूर्वी मध्यप्रदेश यानी जबलपुर और रीवा संभाग में अभी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को रीवा, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, मैहर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और नरसिंहपुर में झमाझम बरसात हुई।
बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो डिप्रेशन का रूप ले सकता है। साथ ही एक ट्रफ लाइन भी प्रदेश से गुजर रही है, जिसके चलते पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
-
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा।
-
हल्की बारिश की संभावना: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, देवास, मंडला, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए