- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान: औसत से ज्यादा बरसा पानी, 26 जिलों में अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान: औसत से ज्यादा बरसा पानी, 26 जिलों में अलर्ट
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में इस बार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश की औसत सामान्य बारिश 37.2 इंच होती है, लेकिन अब तक 38.2 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यानी बारिश का कोटा पूरा होने के साथ-साथ अतिरिक्त पानी भी गिर चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं।
सबसे ज्यादा बारिश
गुना (58.27 इंच), मंडला (54.83 इंच), श्योपुर (53.1 इंच), अशोकनगर (52.3 इंच), रायसेन (52.2 इंच)।
सबसे कम बारिश
इंदौर (21.41 इंच), शाजापुर (21.72 इंच), खरगोन (22.6 इंच), खंडवा (23 इंच), बड़वानी (24.5 इंच)।
8 जिलों में रेड अलर्ट (8 इंच तक बारिश)
देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा।
इन जिलों में भी तेज बारिश (4 इंच तक)
इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट।
मौसम विभाग की चेतावनी
मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश का आधा हिस्सा अगले 24 घंटे में तरबतर हो सकता है। भोपाल और जबलपुर समेत कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए