तेज बारिश के साथ बड़वानी-खंडवा में हुई मानसून की शुरुआत

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में आखिरकार मानसून ने अपना पहला कदम रख दिया है। सोमवार दोपहर बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में झमाझम बारिश के साथ प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो गई। हालांकि इस बार मानसून ने एक दिन की देरी से प्रदेश में दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार महीनों में प्रदेश में सामान्य से अधिक यानी 104% से 106% तक बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 15 जून के आसपास मध्यप्रदेश पहुंचता है, लेकिन इस बार देश में पहले ही 8 दिन पहले मानसून सक्रिय हो गया था, जिससे उम्मीद थी कि एमपी में भी यह जल्दी आएगा। हालांकि महाराष्ट्र में इसकी प्रगति थमी रहने के कारण देरी हुई।

किन जिलों से हुआ प्रवेश?

मॉनसून प्रदेश में पारंपरिक रूप से दक्षिणी हिस्सों – जैसे बड़वानी, बालाघाट, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, बैतूल, अनूपपुर और बुरहानपुर – से प्रवेश करता है। इस बार भी मानसून इन्हीं जिलों के रास्ते पहुंचा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों में सबसे अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा, चंबल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में भी बारिश का आंकड़ा कोटा पार कर सकता है।

बारिश का अनुमान और पिछला रिकॉर्ड

विभाग के मुताबिक इस साल औसतन 40 इंच या उससे अधिक पानी गिरने की संभावना है। बीते वर्ष (2024) में औसत 44.1 इंच बारिश हुई थी, जिससे सोयाबीन और गेहूं जैसे फसलों का उत्पादन अच्छा रहा।

अगर मौसम विभाग का अनुमान इस साल भी सटीक बैठा, तो लगातार सातवें साल प्रदेश में सामान्य से बेहतर बारिश दर्ज की जाएगी। रिकॉर्ड बताते हैं कि 2017 सबसे सूखा रहा था जबकि 2019 में सबसे अधिक 53 इंच बारिश हुई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तेज बारिश के साथ बड़वानी-खंडवा में हुई मानसून की शुरुआत

Bhopal, MP

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 15 जून के आसपास मध्यप्रदेश पहुंचता है, लेकिन इस बार देश में पहले ही 8 दिन पहले मानसून सक्रिय हो गया था, जिससे उम्मीद थी कि एमपी में भी यह जल्दी आएगा। हालांकि महाराष्ट्र में इसकी प्रगति थमी रहने के कारण देरी हुई।

किन जिलों से हुआ प्रवेश?

मॉनसून प्रदेश में पारंपरिक रूप से दक्षिणी हिस्सों – जैसे बड़वानी, बालाघाट, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, बैतूल, अनूपपुर और बुरहानपुर – से प्रवेश करता है। इस बार भी मानसून इन्हीं जिलों के रास्ते पहुंचा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों में सबसे अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा, चंबल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में भी बारिश का आंकड़ा कोटा पार कर सकता है।

बारिश का अनुमान और पिछला रिकॉर्ड

विभाग के मुताबिक इस साल औसतन 40 इंच या उससे अधिक पानी गिरने की संभावना है। बीते वर्ष (2024) में औसत 44.1 इंच बारिश हुई थी, जिससे सोयाबीन और गेहूं जैसे फसलों का उत्पादन अच्छा रहा।

अगर मौसम विभाग का अनुमान इस साल भी सटीक बैठा, तो लगातार सातवें साल प्रदेश में सामान्य से बेहतर बारिश दर्ज की जाएगी। रिकॉर्ड बताते हैं कि 2017 सबसे सूखा रहा था जबकि 2019 में सबसे अधिक 53 इंच बारिश हुई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-knock-in-madhya-pradesh-this-time-the-possibility-of/article-24515

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.