- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक: बड़वानी, खंडवा, खरगोन में झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक: बड़वानी, खंडवा, खरगोन में झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के सक्रिय होते ही बड़वानी, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी भोपाल समेत कई हिस्सों में भी बारिश ने तेज गर्मी और लू से राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक, विदिशा जिले में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
इन जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, रायसेन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, सागर, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में तेज बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।
ग्वालियर-चंबल में देरी से पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में मानसून भोपाल और इंदौर तक पहुंच सकता है, जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग में इसकी सबसे आखिरी में एंट्री होगी। एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
सोमवार को कैसा रहा मौसम का हाल
सोमवार को मानसून बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों से प्रदेश में दाखिल हुआ। इन जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
-
नौगांव (छतरपुर) में दिन भर में 1.25 इंच बारिश हुई।
-
रीवा में भी 1 इंच से अधिक पानी बरसा।
-
मंडला में आधा इंच, जबकि धार, गुना, रतलाम, सागर, सतना, बालाघाट, टीकमगढ़, अशोकनगर और हरदा में भी अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए