भोपाल समेत कई शहरों में मानसून जैसी बारिश, मावठे से न्यू ईयर पर होगी जमा देने वाली ठंड

Bhopal, MP

अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में मावठे की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, उज्जैन-भोपाल में देर रात जोरदार बारिश हुई।

मध्यप्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार रात से मावठे की एंट्री हो गई है. उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई शहरों में मॉनसून जैसी बौछारें पड़ रही है. मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में मावठे की बारिश की पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी. वहीं शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम और सतना में अनेकों स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई है. कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबरें हैं. किसानों की कई फसलों के लिए मावठे की बारिश चिंता का सबब भी बन सकती है.

ठंड के बीच क्यों हो रही एमपी में बारिश?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तेजी से आ रही नमी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से एमपी में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक कई संभागों में ओले गिरने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मध्यप्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, '' पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से से 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम तेज बारिश हो सकती है. भोपाल, इंदौर, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम में ओले गिरने की संभावना है.

भोपाल में बिगड़ा मौसम, आधी रात को गिरा मावठा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दोपहर को बेचैन करने वाली उमस के बाद देर रात जोरदार बारिश हुई. दिन के वक्त बादल छाए होने से बारिश की उम्मीद की जा रही थी. वहीं कई इलाकों में मावठे की इस बारिश ने लोगों को मॉनसून की याद दिला दी. देर रात बारिश होने से शनिवार को दिन के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आ सकती है. इससे कोल्ड डे जैसा एहसास होगा.

जबलपुर में ओले और बारिश से सुबह की शुरुआत

जबलपुर शहर समेत संभाग के कई जिलों में शनिवार की सुबह मावठे की बारिश के साथ हुई. सुबह 7 बजे से शहर में तेज बौछारों पड़ना शुरू हुईं, वहीं कई बाहरी इलाकों में ओले गिरने की भी सूचना मिली है. जबलपुर में मावठे की बारिश और ओलावृष्टि से यहां पैदा होने वाली मटर की फसल को नुकसान का अंदेशा है.

winter rainfall madhya pradesh weather
सतना में शनिवार सुबह से हो रही मावठे की बारिश 

सतना में जमकर बरस रहा मावठा

मध्य प्रदेश के सतना और मैहर जिले में आज सुबह 6.30 बजे से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है. मावठे की बारिश को लेकर मौसम विभाग के अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया, '' सुबह 6:30 बजे से तकरीबन 1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, किसानों की कुछ फसलों के लिए ये बारिश लाभकारी हो सकती है. हालांकि, कुछ फसलों को इससे नुकसान भी हो सकता है. जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. बारिश खत्म होते ही शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा. ऐसे में लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता है.''

उज्जैन में शुक्रवार शाम से तेज बारिश

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी मावठा ऐसा गिरा जैसे देवराज इंद्र खुद महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे हों. यहां एक से डेढ़ घंटे की तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. वहीं पावरकट होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया. शनिवार को भी यहां बादल छाए रहने के साथ दिन के तापमान में गिरावट देखने मिल सकती है.

शुक्रवार रात यहां हुई ओलावृष्टि

शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ कई शहरों में ओलावृष्टि भी हुई है. इसमें आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, गुना, बैतूल भी शामिल है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है.

कहां-कहां बारिश की संभावना?

मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक मावठे का असर प्रदेश के अधिकांश जिलों में देखने को मिल रहा है. राजधानी भोपाल के साथ-साथ जबलपुर, सतना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, टीकमगढ़, निवाड़ी में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी व तेज बौछारें पड़ेंगी. वहीं रविवार 28 दिसंबर को तेज गरज चमक के साथ बारिश और ओलवृष्टि की संभावना है.

क्या होता है मावठा?

मावठा ठंड के मौसम में होने वाली बारिश को कहते हैं. आम बोलचाल में इसे मावठे की बारिश या मावठा गिरना भी कहते हैं. मावठे की बारिश यानी विंटर रेनफॉल दिसंबर से जनवरी के बीच होती है. कई बार मावठे की ज्यादा बारिश होने से फसलों को नुकसान होता है. मावठे के बाद अगर पाला पड़ जाए तो फसलें नष्ट भी हो जाती हैं.1200-675-23208047-thumbnail-16x9-mprain

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-like-rain-in-many-cities-including-bhopal-there-will/article-6443

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.