कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, 10 जून के बाद पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

BHOPAL, MP

देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मध्य प्रदेश में भी मानसून से पहले की सक्रियता देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

10 जून के बाद प्रदेश में होगी मानसून की आधिकारिक एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि कोई नया बड़ा सिस्टम फिलहाल सक्रिय नहीं है, लेकिन लोकल क्लाइमेट एक्टिविटी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून मध्य प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और उसके साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

इन जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, देवास, शाजापुर, गुना, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है।

इंदौर में 56 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाएं

पिछले 24 घंटे में इंदौर, भोपाल, देवास, धार, बैतूल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इंदौर में 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। कहीं गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं तो कहीं हल्की फुहारों से मौसम सुहावना बना रहेगा। 10 जून के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून के पूरी तरह प्रवेश करने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, 10 जून के बाद पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

BHOPAL, MP

10 जून के बाद प्रदेश में होगी मानसून की आधिकारिक एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि कोई नया बड़ा सिस्टम फिलहाल सक्रिय नहीं है, लेकिन लोकल क्लाइमेट एक्टिविटी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून मध्य प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और उसके साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

इन जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, देवास, शाजापुर, गुना, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है।

इंदौर में 56 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाएं

पिछले 24 घंटे में इंदौर, भोपाल, देवास, धार, बैतूल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इंदौर में 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। कहीं गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं तो कहीं हल्की फुहारों से मौसम सुहावना बना रहेगा। 10 जून के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून के पूरी तरह प्रवेश करने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-will-be-fully-active-after-june-10-in-many/article-23125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.