- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 15 अगस्त से लौटेगा मॉनसून का जोर; आज 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
15 अगस्त से लौटेगा मॉनसून का जोर; आज 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में इस सीजन अब तक औसत 29.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे का 79% है। पिछले 12 दिन से भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश रुकी हुई है, जिससे इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में सूखे जैसे हालात और सोयाबीन फसल पर संकट गहरा रहा है। वहीं जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में हालात बेहतर हैं।
आज का अलर्ट
मौसम विभाग ने सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है।
15 अगस्त से बड़ा बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 15 अगस्त से बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय होने वाला मजबूत सिस्टम पूरे प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज करेगा, जो अगस्त के अंत तक जारी रह सकता है।
बारिश का हाल अब तक
-
उमरिया में ढाई इंच, ग्वालियर और सीधी में आधा इंच, जबकि इंदौर, पचमढ़ी, बालाघाट, सागर, रीवा, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, मैहर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज।
-
सबसे ज्यादा बारिश गुना (46 इंच), निवाड़ी (45.4 इंच) और मंडला-टीकमगढ़ (45 इंच) में।
-
औसत 37 इंच के कोटे में अब सिर्फ 7.3 इंच बाकी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए