गंगा दशहरा पर 18 घंटे की अखंड नृत्यांजलि: 100 से अधिक बच्चों ने शिव तांडव से गूंजाया महाकाल दरबार

Ujjain, MP

गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन के श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में 18 घंटे की अखंड नृत्यांजलि का अद्भुत आयोजन किया गया। यह नृत्य आराधना गुरुवार सुबह भस्म आरती के बाद शुरू हुई और रात की शयन आरती तक निरंतर चलती रही। इस आयोजन में 5 से 50 वर्ष की उम्र के 100 से अधिक बच्चे और महिला कलाकार शामिल हुए, जिन्होंने शिव तांडव, पंचाक्षर स्तोत्र और आरती पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

36 वर्षों की परंपरा, 37वीं वर्षगांठ पर महाकाल को समर्पित

इस भव्य आयोजन की शुरुआत रसराज नृत्य संस्थान द्वारा की गई थी और यह परंपरा अब 37वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। संस्थान की निदेशक साधना मालवीय ने बताया कि यह साधना गुरुवर राज कुमुद ठोलिया के मार्गदर्शन में 36 वर्षों से निरंतर चल रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नृत्यांजलि के माध्यम से विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

एक महीने की कड़ी साधना, शिव भक्ति में डूबे कलाकार

इस आयोजन के लिए कलाकारों ने एक महीने तक विभिन्न स्थानों पर अभ्यास किया। बच्चों से लेकर युवतियों तक ने शिव भक्ति में रच-बसकर नृत्य के माध्यम से श्रद्धा और समर्पण का भाव प्रकट किया। शिव तांडव की थापों से महाकाल दरबार गूंज उठा।

प्रशासनिक व शैक्षणिक हस्तियों ने दी सहभागिता

कार्यक्रम में सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल शामिल हुए और उन्होंने कलाकारों को आशीर्वचन देते हुए आयोजन की सराहना की।

प्रमुख कलाकारों की सूची

रसराज संस्थान की ओर से नृत्य प्रस्तुत करने वालों में प्रमुख नाम रहे — मृणालिनी चौहान, प्रियांशी जोशी, दीपा मालवीय, सुदर्शन स्वामी, अंशिका मालवीय, त्रिशा मालवीय, ध्रुव टेम्भूर्णे, आस्था, अपेक्षा, सिद्धि, याशिका, खुशबू, रिया, ईशिका, महक, भूमि, कनक, और दिव्यांश सहित अनेक अन्य कलाकार।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गंगा दशहरा पर 18 घंटे की अखंड नृत्यांजलि: 100 से अधिक बच्चों ने शिव तांडव से गूंजाया महाकाल दरबार

Ujjain, MP

36 वर्षों की परंपरा, 37वीं वर्षगांठ पर महाकाल को समर्पित

इस भव्य आयोजन की शुरुआत रसराज नृत्य संस्थान द्वारा की गई थी और यह परंपरा अब 37वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। संस्थान की निदेशक साधना मालवीय ने बताया कि यह साधना गुरुवर राज कुमुद ठोलिया के मार्गदर्शन में 36 वर्षों से निरंतर चल रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नृत्यांजलि के माध्यम से विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

एक महीने की कड़ी साधना, शिव भक्ति में डूबे कलाकार

इस आयोजन के लिए कलाकारों ने एक महीने तक विभिन्न स्थानों पर अभ्यास किया। बच्चों से लेकर युवतियों तक ने शिव भक्ति में रच-बसकर नृत्य के माध्यम से श्रद्धा और समर्पण का भाव प्रकट किया। शिव तांडव की थापों से महाकाल दरबार गूंज उठा।

प्रशासनिक व शैक्षणिक हस्तियों ने दी सहभागिता

कार्यक्रम में सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल शामिल हुए और उन्होंने कलाकारों को आशीर्वचन देते हुए आयोजन की सराहना की।

प्रमुख कलाकारों की सूची

रसराज संस्थान की ओर से नृत्य प्रस्तुत करने वालों में प्रमुख नाम रहे — मृणालिनी चौहान, प्रियांशी जोशी, दीपा मालवीय, सुदर्शन स्वामी, अंशिका मालवीय, त्रिशा मालवीय, ध्रुव टेम्भूर्णे, आस्था, अपेक्षा, सिद्धि, याशिका, खुशबू, रिया, ईशिका, महक, भूमि, कनक, और दिव्यांश सहित अनेक अन्य कलाकार।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/more-than-100-children-resonated-with-shiva-tandava-on-ganga/article-23271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.