एलुमनी मीट में एक साथ आए 7000 से ज्यादा पूर्व नवोदय छात्र, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

INDORE, MP

इंदौर में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का भव्य मिलन हुआ। सात हजार से अधिक पूर्व छात्र नवोत्सव 3.0 में शामिल हुए। यह विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट बन गई। वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड ने इसे मान्यता दी। सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी शामिल हुए। पूर्व छात्रों ने पुराने दिनों को याद किया।

एमपी के इंदौर में विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों की एलुमनी मीट नवोत्सव 3.0 का आयोजन इंदौर में किया गया। एक जगह 7 हजार से ज्यादा पूर्व छात्र इकट्ठा होने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड ने इसे विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट का दर्जा दिया है। मीट के दौरान ही अधिकारियों ने सर्टिफिकेट भी दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन नवोदय गार्डन में मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय ने किया। कार्यकम में 7000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। पुराने दिनों की याद ताजा की।

शामिल होने पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी

एलुमनी मीट में नवोदय के पूर्व छात्र और वर्तमान में नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर सांसद बनने में जवाहर नवोदय विद्यालय की बड़ी भूमिका है। मैं इसके लिए नवोदय का कर्जदार हूं।

हर वर्ग के छात्र हुए शामिल

एलुमनी मीट का कार्यक्रम करीब 10 घंटे तक चला जिसमें डॉक्टर, सीए, सीएस, कारोबारी, शिक्षक, प्रोफेसर समेत हर वर्ग के छात्र शामिल हुए। नवोत्सव में शामिल होने के लिए खासतौर पर मध्यप्रदेश राजस्थान, गुजरात, जम्मूकश्मीर समेत कई राज्यों के पूर्व छात्र शामिल हुए।

मैनेजमेंट को लेकर हो रही तारीफ

एलुमनी मीट में 7000 से ज्यादा पूर्व छात्रों की एंट्री से लेकर, कार्यक्रम और भोजन की व्यवस्था का मैनेजमेंट मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय ने बहुत ही अद्भुत तरीके से किया। 250 छात्र व्यवस्था संभालने में लगे थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद यादव, ईश्वर शर्मा, विष्णु दांगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विकास व्यास, सीए सुनील पाटीदार, सीएस नीलेश गुप्ता, मुकेश यादव, सुनील गुप्ता, शुभम सुहाने, राकेश यादव और रामा प्रजापति ने खास भूमिका निभाई।

समाज के लिए बड़ा काम करने का उद्देश्य

मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय (मान) का इस तरह की मीट का उद्देश्य नवोदय के पूर्व छात्रों को इकट्ठा कर समाज के लिए बड़ा काम करने का है। कार्यक्रम में छात्रों के मुफ्त हेल्थ चेकअप की व्यवस्था थी वहीं ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

एलुमनी मीट में एक साथ आए 7000 से ज्यादा पूर्व नवोदय छात्र, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

INDORE, MP

एमपी के इंदौर में विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों की एलुमनी मीट नवोत्सव 3.0 का आयोजन इंदौर में किया गया। एक जगह 7 हजार से ज्यादा पूर्व छात्र इकट्ठा होने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड ने इसे विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट का दर्जा दिया है। मीट के दौरान ही अधिकारियों ने सर्टिफिकेट भी दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन नवोदय गार्डन में मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय ने किया। कार्यकम में 7000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। पुराने दिनों की याद ताजा की।

शामिल होने पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी

एलुमनी मीट में नवोदय के पूर्व छात्र और वर्तमान में नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर सांसद बनने में जवाहर नवोदय विद्यालय की बड़ी भूमिका है। मैं इसके लिए नवोदय का कर्जदार हूं।

हर वर्ग के छात्र हुए शामिल

एलुमनी मीट का कार्यक्रम करीब 10 घंटे तक चला जिसमें डॉक्टर, सीए, सीएस, कारोबारी, शिक्षक, प्रोफेसर समेत हर वर्ग के छात्र शामिल हुए। नवोत्सव में शामिल होने के लिए खासतौर पर मध्यप्रदेश राजस्थान, गुजरात, जम्मूकश्मीर समेत कई राज्यों के पूर्व छात्र शामिल हुए।

मैनेजमेंट को लेकर हो रही तारीफ

एलुमनी मीट में 7000 से ज्यादा पूर्व छात्रों की एंट्री से लेकर, कार्यक्रम और भोजन की व्यवस्था का मैनेजमेंट मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय ने बहुत ही अद्भुत तरीके से किया। 250 छात्र व्यवस्था संभालने में लगे थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद यादव, ईश्वर शर्मा, विष्णु दांगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विकास व्यास, सीए सुनील पाटीदार, सीएस नीलेश गुप्ता, मुकेश यादव, सुनील गुप्ता, शुभम सुहाने, राकेश यादव और रामा प्रजापति ने खास भूमिका निभाई।

समाज के लिए बड़ा काम करने का उद्देश्य

मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय (मान) का इस तरह की मीट का उद्देश्य नवोदय के पूर्व छात्रों को इकट्ठा कर समाज के लिए बड़ा काम करने का है। कार्यक्रम में छात्रों के मुफ्त हेल्थ चेकअप की व्यवस्था थी वहीं ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/more-than-7000-former-navodaya-students-came-together-in-the/article-6125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.