- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महू हिंसा मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश चिंहित
महू हिंसा मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश चिंहित
Mahu, MP
इंदौर के पास स्थित महू में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न अचानक हिंसा में बदल गया। बात इतनी बिगड़ गई कि, जश्न मनाने वाली रैली पर पथराव कर दिया गया। जिसमें दो पक्षों में झड़प हो गई और पूरे शहर में तनाव भरा माहौल बन गया। फिलहाल अभी स्थिति कंट्रोल में है।
जानकारी के अनुसार, आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत पर रैली निकाल कर लोग जश्न मना रहे थे। इसी दौरान जब रैली मस्जिद के पास से निकली तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच हिंसा भड़क गई। पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हुए। जिनका अभी इलाज किया जा रहा है।
विवाद इतना बढ़ गया कि, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इतना ही नहीं आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए। घटना के बाद से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पूरे मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं सीसीटीवी के आधार से अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए