झाबुआ में कुएं का दूषित पानी पीने से एक ग्रामीण की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Jhabua, MP

झाबुआ जिले के थांदला जनपद के ग्राम भामल में शनिवार को कुएं का दूषित पानी पीने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आकर बीमार हो गए। सभी पीड़ितों का इलाज पेटलावद और अन्य स्थानीय अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

उपवास के दिन पीया गया केवल पानी

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को ग्यारस के उपवास के कारण अधिकांश लोगों ने खाना नहीं खाया था और सिर्फ कुएं से सप्लाई हुआ पानी ही पीया था। देर शाम से लोगों में उल्टी-दस्त के लक्षण दिखने लगे और हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत पेटलावद अस्पताल पहुंचाया

 बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

इस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग नाहर सिंह पिता लाल सिंह खेर की हालत अत्यधिक बिगड़ने पर गांव में ही मृत्यु हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

  दूषित पानी बनी बीमारी की वजह

ग्राम पंचायत द्वारा शनिवार को कुएं का पानी गांव में सप्लाई किया गया था। माना जा रहा है कि बरसात के चलते कुएं में गंदा पानी मिल गया, जिससे पानी दूषित हो गया और लोगों को पेट संबंधी संक्रमण हो गया।

  स्थिति नियंत्रण में, इलाज जारी

स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावितों को उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने गाँव के पानी के स्रोतों की जांच के निर्देश दिए हैं और पीने योग्य जल की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

झाबुआ में कुएं का दूषित पानी पीने से एक ग्रामीण की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Jhabua, MP

उपवास के दिन पीया गया केवल पानी

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को ग्यारस के उपवास के कारण अधिकांश लोगों ने खाना नहीं खाया था और सिर्फ कुएं से सप्लाई हुआ पानी ही पीया था। देर शाम से लोगों में उल्टी-दस्त के लक्षण दिखने लगे और हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत पेटलावद अस्पताल पहुंचाया

 बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

इस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग नाहर सिंह पिता लाल सिंह खेर की हालत अत्यधिक बिगड़ने पर गांव में ही मृत्यु हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

  दूषित पानी बनी बीमारी की वजह

ग्राम पंचायत द्वारा शनिवार को कुएं का पानी गांव में सप्लाई किया गया था। माना जा रहा है कि बरसात के चलते कुएं में गंदा पानी मिल गया, जिससे पानी दूषित हो गया और लोगों को पेट संबंधी संक्रमण हो गया।

  स्थिति नियंत्रण में, इलाज जारी

स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावितों को उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने गाँव के पानी के स्रोतों की जांच के निर्देश दिए हैं और पीने योग्य जल की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/more-than-a-dozen-people-died-in-hospital-due-to/article-25126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.