मुरैना विस्फोट कांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मकान मालिक के बेटे करते थे काला कारोबार

Murena, MP

मुरैना विस्फोट कांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मां-बेटी सहित 4 महिलाओं की हुई थी मौत

सिटी कोतवाली क्षेत्र की राठौर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार की रात विस्फोट होने के कारण 4 मकान ध्वस्त हो गए थे. इस हादसे में 4 महिलाओं की दबकर मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने 48 घंटे की कवायद के बाद 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न मामला दर्ज किया है, जिसमें से 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. बाकी लोगों की तलाश जारी है. इस विस्फोट के मामले को लेकर पुलिस ने कई खुलासे किए हैं.

विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे 4 मकान

पुलिस के मुताबिक, जिस मुंशीलाल राठौर के मकान में धमाका हुआ है, उसके दोनों लड़के अपने साथियों के साथ बारूद और पटाखे लाते थे. घर में भण्डारण के साथ ही ग्राहकों के ऑर्डर पर यह सामान सप्लाई किया जाता था. मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बुधवार को बताया, ''सोमवार-मंगलवार की रात एक विस्फोट के कारण 4 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटना घटित हुई थी. उक्त घटना में मां-बेटी सहित 4 महिलाओं की मृत्यु हो गई और 5 लोग घायल हैं. मृतकों के घरवालों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आकाश राठौर नामक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार व अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से निर्मित पटाखे व बारूद का भण्डारण अपने घर में करके रखा था. इन्हीं में विस्फोट होने के कारण ये घटना घटित हुई.

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरैना एसपी ने आगे बताया, ''थाना कोतवाली में 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी आकाश राठौर, पंकज राठौर, सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अवैध पटाखों व पटाखे बनाने की सामग्री रखे होने के संबंध में जानकारी दी है, जिसको बरामद किए जाने की कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेशकर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.''

Morena Blast Case Update
मुरैना एसपी समीर सौरभ ने की प्रेस कांन्फ्रेस 

किस वजह से हुआ ब्लास्ट

एसपी ने कहा, ''प्रकरण में फरार 3 आरोपीगण लल्ला उर्फ इकबाल खान, पप्पू उर्फ शौकीन खान व भूरी खान की गिरफ्तारी होना शेष है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं. पकडे़ गए लोगों की निशांदेही पर हमने जौरा कस्बे से 5 किलो पोटाश और सबलगढ़ में 16 किलो पोटाश मिला है और हम इनसे लगातार पूछताछ कर रहे हैं.'' पुलिस जांच में अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मुरैना विस्फोट कांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मकान मालिक के बेटे करते थे काला कारोबार

Murena, MP

सिटी कोतवाली क्षेत्र की राठौर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार की रात विस्फोट होने के कारण 4 मकान ध्वस्त हो गए थे. इस हादसे में 4 महिलाओं की दबकर मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने 48 घंटे की कवायद के बाद 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न मामला दर्ज किया है, जिसमें से 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. बाकी लोगों की तलाश जारी है. इस विस्फोट के मामले को लेकर पुलिस ने कई खुलासे किए हैं.

विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे 4 मकान

पुलिस के मुताबिक, जिस मुंशीलाल राठौर के मकान में धमाका हुआ है, उसके दोनों लड़के अपने साथियों के साथ बारूद और पटाखे लाते थे. घर में भण्डारण के साथ ही ग्राहकों के ऑर्डर पर यह सामान सप्लाई किया जाता था. मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बुधवार को बताया, ''सोमवार-मंगलवार की रात एक विस्फोट के कारण 4 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटना घटित हुई थी. उक्त घटना में मां-बेटी सहित 4 महिलाओं की मृत्यु हो गई और 5 लोग घायल हैं. मृतकों के घरवालों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आकाश राठौर नामक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार व अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से निर्मित पटाखे व बारूद का भण्डारण अपने घर में करके रखा था. इन्हीं में विस्फोट होने के कारण ये घटना घटित हुई.

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरैना एसपी ने आगे बताया, ''थाना कोतवाली में 8 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी आकाश राठौर, पंकज राठौर, सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अवैध पटाखों व पटाखे बनाने की सामग्री रखे होने के संबंध में जानकारी दी है, जिसको बरामद किए जाने की कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेशकर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.''

Morena Blast Case Update
मुरैना एसपी समीर सौरभ ने की प्रेस कांन्फ्रेस 

किस वजह से हुआ ब्लास्ट

एसपी ने कहा, ''प्रकरण में फरार 3 आरोपीगण लल्ला उर्फ इकबाल खान, पप्पू उर्फ शौकीन खान व भूरी खान की गिरफ्तारी होना शेष है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं. पकडे़ गए लोगों की निशांदेही पर हमने जौरा कस्बे से 5 किलो पोटाश और सबलगढ़ में 16 किलो पोटाश मिला है और हम इनसे लगातार पूछताछ कर रहे हैं.'' पुलिस जांच में अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/morena-blast-case-accused-arrested-by-police-landlords-son-used/article-4376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.