VIDEO: खंडवा में एक ही परिवार की घर वापसी: मां और तीन बेटों ने अपनाया सनातन धर्म, नाम भी बदले

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला ने अपने तीन बेटों के साथ इस्लाम धर्म को त्याग कर विधिपूर्वक सनातन धर्म को अपना लिया। यह धार्मिक अनुष्ठान खंडवा के महादेवगढ़ में संपन्न हुआ।

घर वापसी करने वाले परिवार में हसीना बी, उनके तीन बेटे फरीद, राशिब और असलम शामिल हैं। सभी का पुरोहितों की देखरेख में प्रायश्चित संस्कार कराया गया, जिसमें उन्हें नए सनातन नाम भी दिए गए। हसीना को नया नाम रुक्मिणी, फरीद को अक्षय, असलम को अजय और राशिब को राजकुमार नाम दिया गया।

महादेवगढ़ परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान शंकर की महाआरती के साथ धर्म परिवर्तन की यह प्रक्रिया पूरी हुई। कार्यक्रम में स्थानीय संत, पंडित और सनातन धर्म के अनुयायी भी मौजूद रहे।

महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष अब तक दर्जनों लोगों ने पुनः सनातन धर्म की ओर रुख किया है। पालीवाल के अनुसार, “यह सिर्फ एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूर्वजों की परंपरा की ओर लौटने का भाव है। जिन लोगों ने आज धर्म बदला है, उनका सनातन से बचपन से जुड़ाव रहा है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: खंडवा में एक ही परिवार की घर वापसी: मां और तीन बेटों ने अपनाया सनातन धर्म, नाम भी बदले

Khandwa, MP

घर वापसी करने वाले परिवार में हसीना बी, उनके तीन बेटे फरीद, राशिब और असलम शामिल हैं। सभी का पुरोहितों की देखरेख में प्रायश्चित संस्कार कराया गया, जिसमें उन्हें नए सनातन नाम भी दिए गए। हसीना को नया नाम रुक्मिणी, फरीद को अक्षय, असलम को अजय और राशिब को राजकुमार नाम दिया गया।

महादेवगढ़ परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान शंकर की महाआरती के साथ धर्म परिवर्तन की यह प्रक्रिया पूरी हुई। कार्यक्रम में स्थानीय संत, पंडित और सनातन धर्म के अनुयायी भी मौजूद रहे।

महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष अब तक दर्जनों लोगों ने पुनः सनातन धर्म की ओर रुख किया है। पालीवाल के अनुसार, “यह सिर्फ एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूर्वजों की परंपरा की ओर लौटने का भाव है। जिन लोगों ने आज धर्म बदला है, उनका सनातन से बचपन से जुड़ाव रहा है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mother-and-three-sons-adopted-the-name-of-sanatan-dharma/article-25849

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.