- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मां ने दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा, ढाई साल की बच्ची की मौत, फिर आत्महत्या की कोशिश की
मां ने दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा, ढाई साल की बच्ची की मौत, फिर आत्महत्या की कोशिश की
Chindwada, MP
छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा. एक बेटी की मौत हो गई. महिला ने भी आत्महत्या की कोशिश की.
छिंदवाड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि जन्म देने वाली मां ने ही अपनी मासूम बेटी को मार डाला. वहीं दूसरी बेटी जिंदगी की जंग से जूझ रही है. घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने भी आत्महत्या की कोशिश की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.
पति-पत्नी के झगड़े में मासूम की हत्या
कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि, ''लालबाग के रहने वाले एक परिवार में हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां एक मां ने अपनी 10 साल और 2 साल 8 महीने की बच्ची को बेरहमी से पीटा. छोटी बच्ची की मौत हो गई तो वहीं बड़ी बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही है. उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस को शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े की बात सामने आई है.''
घरेलू झगड़े से थी परेशान खुद भी पिया जहर
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि, ''शुरुआती जाँच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि पति और पत्नी का झगड़ा होता था. इसी से फ्रेस्टेड होकर शायद महिला ने अपनी दोनों बेटियों को जमकर पीटा और खुद आत्महत्या का प्रयास किया. जिसकी हालत भी गंभीर है. जिला अस्पताल में मां और बड़ी बेटी का इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.'' थाना प्रभारी का कहना है कि, ''असल वजह पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगी.''
पति नहीं था घर में, घटना सुनकर दहले लोग
पड़ोसियों का कहना है कि, ''बुधवार शाम के वक्त जब महिला अपनी दोनों बेटियों की जमकर पिटाई कर रही थी तो घर में उसका पति नहीं था. जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी लगी लोगों ने उसके पति तक खबर पहुंचाई.'' मां के द्वारा बेटी की पिटाई कर हत्या करने की खबर सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर एक माँ ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठा सकती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए