भोपाल में 13 वर्षीय बच्चे की तेज डीजे आवाज से मौत, चिल्लाती रही मां डीजे संचालक ने नहीं रोके गाने

BHOPAL, MP

भोपाल में डीजे की तेज आवाज से डांस कर रहे 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रशासन के द्वारा हर क्षेत्र में ध्वनि की सीमा तय है पर डीजे वालों ने इसे अनदेखा किया। भोपाल जिला प्रशासन ने ऐसे मामलों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला आदेश तेज आवाज में नियंत्रण को लेकर ही निकाला था। सीएम के आदेश के बाद डीजे, लाउड स्पीकर की आवाज कम करने की पहल भी हुई। प्रदेशभर में सैकड़ों डीजे वालों पर कार्रवाई भी हुई। हाल ही में नवरात्रि के दौरान 90 से अधिक डीजे संचालकों पर एफआईआर की गई है।

इस बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोपाल में डीजे की तेज आवाज से डांस कर रहे एक 13 साल के बच्चे की मौत से हंगामा मच गया है। यह घटना 14 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है, लेकिन अब पूरा मामला पुलिस के सामने अब जाकर आया है।

अचानक तेज हुई आवाज बेहोश होकर गिरा मासूम

पुलिस के अनुसार 13 साल का समर बिल्लौरे पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था। वह मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जा रहे चल समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान डीजे वाले ने साउंड एकदम से तेज कर दिया। इससे समर वहीं बेहोश होकर गिर गया।DJ

मां की मनाही पर भी नहीं माना डीजे वाला

बच्चे की मां ने मदद के लिए भी चिल्लाया, लेकिन डीजे वाले ने बात नहीं मानी। परिजन बच्चे को उठाकर एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां जमुना देवी ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। चल समारोह जब दूर था तो डीजे का साउंड कम था। हमारे इलाके में आकर डीजे वाले ने साउंड बढ़ा दिया। इसी दौरान समर बेहोश हो गया।

इतने डेसीबल से तेज आवाज है गैरकानूनी

सरकार ने अलग-अलग क्षेत्र में ध्वनि की तीव्रता तय की है। औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75 डेसीबल ध्वनि की सीमा से ज्यादा आवाज में आवाज नहीं की जा सकेगी। वहीं, रात में इन क्षेत्रों के लिए 70 डेसिबल ध्वनि सीमा तय की गई है। वाणिज्यिक क्षेत्रों में दिन में 65 और रात में 55 डेसिबल अधिकतम ध्वनि सीमा तय की गई है। रिहायशी क्षेत्र में दिन में 55 और रात में 45, जबकि शांत क्षेत्र में दिन में 50 और रात में 40 डेसीबल से अधिक ध्वनि सीमा में आवाज नहीं की जा सकेगी।

यहां कर सकते हैं शिकायत

ऐसी समस्याओं से निपटने और त्वरित समाधान के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 07552730395 भी जारी किया है। यहां पर नागरिक तेज आवाज की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2024 By दैनिक जागरण

भोपाल में 13 वर्षीय बच्चे की तेज डीजे आवाज से मौत, चिल्लाती रही मां डीजे संचालक ने नहीं रोके गाने

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला आदेश तेज आवाज में नियंत्रण को लेकर ही निकाला था। सीएम के आदेश के बाद डीजे, लाउड स्पीकर की आवाज कम करने की पहल भी हुई। प्रदेशभर में सैकड़ों डीजे वालों पर कार्रवाई भी हुई। हाल ही में नवरात्रि के दौरान 90 से अधिक डीजे संचालकों पर एफआईआर की गई है।

इस बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोपाल में डीजे की तेज आवाज से डांस कर रहे एक 13 साल के बच्चे की मौत से हंगामा मच गया है। यह घटना 14 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है, लेकिन अब पूरा मामला पुलिस के सामने अब जाकर आया है।

अचानक तेज हुई आवाज बेहोश होकर गिरा मासूम

पुलिस के अनुसार 13 साल का समर बिल्लौरे पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था। वह मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जा रहे चल समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान डीजे वाले ने साउंड एकदम से तेज कर दिया। इससे समर वहीं बेहोश होकर गिर गया।DJ

मां की मनाही पर भी नहीं माना डीजे वाला

बच्चे की मां ने मदद के लिए भी चिल्लाया, लेकिन डीजे वाले ने बात नहीं मानी। परिजन बच्चे को उठाकर एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां जमुना देवी ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। चल समारोह जब दूर था तो डीजे का साउंड कम था। हमारे इलाके में आकर डीजे वाले ने साउंड बढ़ा दिया। इसी दौरान समर बेहोश हो गया।

इतने डेसीबल से तेज आवाज है गैरकानूनी

सरकार ने अलग-अलग क्षेत्र में ध्वनि की तीव्रता तय की है। औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75 डेसीबल ध्वनि की सीमा से ज्यादा आवाज में आवाज नहीं की जा सकेगी। वहीं, रात में इन क्षेत्रों के लिए 70 डेसिबल ध्वनि सीमा तय की गई है। वाणिज्यिक क्षेत्रों में दिन में 65 और रात में 55 डेसिबल अधिकतम ध्वनि सीमा तय की गई है। रिहायशी क्षेत्र में दिन में 55 और रात में 45, जबकि शांत क्षेत्र में दिन में 50 और रात में 40 डेसीबल से अधिक ध्वनि सीमा में आवाज नहीं की जा सकेगी।

यहां कर सकते हैं शिकायत

ऐसी समस्याओं से निपटने और त्वरित समाधान के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 07552730395 भी जारी किया है। यहां पर नागरिक तेज आवाज की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mother-kept-screaming-childs-death-due-to-sound-of-dj/article-1543

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.