- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी नगर पालिका में सियासी भूचाल: अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ अपनी ही पार्टी के पार्षदों का अव...
शिवपुरी नगर पालिका में सियासी भूचाल: अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ अपनी ही पार्टी के पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव
शिवपुरी, MP
शिवपुरी नगर पालिका में राजनीतिक टकराव चरम पर पहुंच गया है। यहां बीजेपी की ही अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ उनकी पार्टी के पार्षदों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। विपक्ष से ज्यादा उन्हें अपनी ही पार्टी के नाराज पार्षदों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दो महीनों से चल रहे इस विरोध ने अब औपचारिक रूप ले लिया है। 22 से अधिक पार्षदों ने कलेक्टर रविन्द्र चौधरी को आवेदन देकर अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगी है। पार्षद चाहते हैं कि जल्द से जल्द परिषद की बैठक बुलाई जाए, ताकि प्रस्ताव पर मतदान हो सके। अगर अनुमति मिलती है, तो नगर पालिका में सत्ता समीकरण बदलने के आसार हैं।
अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप
गायत्री शर्मा पर वित्तीय और नैतिक अनियमितताओं, व्यापक भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी के आरोप लगाए गए हैं। यह जानकारी नपा उपाध्यक्ष रामजी व्यास के पति और बीजेपी नेता ने दी।
बीजेपी के भीतर यह कलह स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर रही है, और आने वाले दिनों में शिवपुरी की नगर राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए