एमपी-यूपी के बीच पर्यटन बढ़ाने के लिए एमओयू, गंगा-नर्मदा कॉरिडोर से खुलेगी नई राह

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता (MoU) हुआ है। यह एमओयू लखनऊ में आयोजित पर्यटन रोड शो के दौरान एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में हुआ।

इस समझौते के माध्यम से श्रीराम पथ गमन, श्रीकृष्ण पाथेय और बुद्ध सर्किट जैसे धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के रिसर्च और विकास पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।

तीन क्रांतियों से बनेगा विकास का आधार: राजेंद्र शुक्ल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा,

“किसी भी क्षेत्र में तीव्र गति से विकास के लिए तीन क्रांतियां जरूरी हैं — औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति। एमपी और यूपी दोनों ही राज्यों में इन तीनों क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।”
उन्होंने पर्यटन के ज़रिए स्वरोजगार और रोज़गार के नए अवसर सृजित होने की बात कही।

मां गंगा से मां नर्मदा तक—सांस्कृतिक एकता का सफर

यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने दोनों राज्यों के सांस्कृतिक रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि रीति-रिवाज़, खानपान और विरासत में दोनों राज्यों की गहरी समानता है। उन्होंने कहा कि गंगा और नर्मदा को जोड़ने वाला पर्यटन कॉरिडोर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक अद्वितीय अनुभव देगा।

धार्मिक और विरासत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन अधोसंरचना को सशक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने एमपी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपदा को पर्यटन की दृष्टि से देश की धरोहर बताया।

काशी-महाकाल एक्सप्रेस और कॉरिडोर से नई दिशा

पर्यटन प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने जानकारी दी कि काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेन और प्रस्तावित कॉरिडोर से दोनों राज्यों के धार्मिक स्थलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इससे धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और विरासत पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।

अक्टूबर में होगा मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट

पर्यटन विभाग द्वारा यह रोड शो अक्टूबर में भोपाल में होने वाले मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट और रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी शामिल हुए।

यूपी-एमपी के बीच बेहतरीन कनेक्टिविटी से मिलेगा बल

उत्तरप्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज जैसे शहर अब मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, खजुराहो, इंदौर और जबलपुर से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। इससे दोनों राज्यों के पर्यटकों को यात्रा में सुविधा और समय की बचत होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एमपी-यूपी के बीच पर्यटन बढ़ाने के लिए एमओयू, गंगा-नर्मदा कॉरिडोर से खुलेगी नई राह

Bhopal, MP

इस समझौते के माध्यम से श्रीराम पथ गमन, श्रीकृष्ण पाथेय और बुद्ध सर्किट जैसे धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के रिसर्च और विकास पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।

तीन क्रांतियों से बनेगा विकास का आधार: राजेंद्र शुक्ल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा,

“किसी भी क्षेत्र में तीव्र गति से विकास के लिए तीन क्रांतियां जरूरी हैं — औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति। एमपी और यूपी दोनों ही राज्यों में इन तीनों क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।”
उन्होंने पर्यटन के ज़रिए स्वरोजगार और रोज़गार के नए अवसर सृजित होने की बात कही।

मां गंगा से मां नर्मदा तक—सांस्कृतिक एकता का सफर

यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने दोनों राज्यों के सांस्कृतिक रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि रीति-रिवाज़, खानपान और विरासत में दोनों राज्यों की गहरी समानता है। उन्होंने कहा कि गंगा और नर्मदा को जोड़ने वाला पर्यटन कॉरिडोर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक अद्वितीय अनुभव देगा।

धार्मिक और विरासत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन अधोसंरचना को सशक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने एमपी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपदा को पर्यटन की दृष्टि से देश की धरोहर बताया।

काशी-महाकाल एक्सप्रेस और कॉरिडोर से नई दिशा

पर्यटन प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने जानकारी दी कि काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेन और प्रस्तावित कॉरिडोर से दोनों राज्यों के धार्मिक स्थलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इससे धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और विरासत पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।

अक्टूबर में होगा मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट

पर्यटन विभाग द्वारा यह रोड शो अक्टूबर में भोपाल में होने वाले मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट और रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी शामिल हुए।

यूपी-एमपी के बीच बेहतरीन कनेक्टिविटी से मिलेगा बल

उत्तरप्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज जैसे शहर अब मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, खजुराहो, इंदौर और जबलपुर से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। इससे दोनों राज्यों के पर्यटकों को यात्रा में सुविधा और समय की बचत होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mou-will-open-a-new-path-from-ganga-narmada-corridor-to/article-25624

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.