देवास में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज़: जिलाध्यक्ष चयन को लेकर सांसद और प्रवक्ता लेंगे फीडबैक

Dewas, MP

मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान के तहत देवास जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य संगठनात्मक पदों का चयन अब नए ढंग से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, सांसद अजीत सिंह रिंकू, राजकुमारी और प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये सभी नेता जिलों में दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और फीडबैक के आधार पर संगठन को सशक्त नेतृत्व देने का प्रयास करेंगे।

शनिवार को खातेगांव और बागली, रविवार को सोनकच्छ और हाटपिपलिया तथा सोमवार को देवास विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षकों की कार्यकर्ताओं से मुलाकात तय है। इन बैठकों में सांसदों, पूर्व विधायकों, संभावित प्रत्याशियों और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से व्यक्तिगत चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी के निर्देश पर समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता

संगठनात्मक चुनाव में उन कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी, जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार संघर्ष किया है और जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाई है। यह निर्णय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व — अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देशन में लिया गया है।

कार्यकर्ताओं से ऐसे नामों के सुझाव मांगे गए हैं जो संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें। अभियान का यह पहला चरण है, जबकि 20 जून के बाद दोबारा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अंतिम फीडबैक लिया जाएगा।

सर्वसम्मति से होगा नाम तय

कांग्रेस इस बार जिलाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों का चयन पारंपरिक जोड़तोड़ से हटकर, कार्यकर्ताओं की सामूहिक सहमति और पारदर्शिता के साथ करना चाहती है। फीडबैक के आधार पर ही हाईकमान को नाम भेजे जाएंगे ताकि संगठन में नई ऊर्जा और समर्पण लाया जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

देवास में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज़: जिलाध्यक्ष चयन को लेकर सांसद और प्रवक्ता लेंगे फीडबैक

Dewas, MP

शनिवार को खातेगांव और बागली, रविवार को सोनकच्छ और हाटपिपलिया तथा सोमवार को देवास विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षकों की कार्यकर्ताओं से मुलाकात तय है। इन बैठकों में सांसदों, पूर्व विधायकों, संभावित प्रत्याशियों और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से व्यक्तिगत चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी के निर्देश पर समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता

संगठनात्मक चुनाव में उन कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी, जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार संघर्ष किया है और जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाई है। यह निर्णय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व — अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देशन में लिया गया है।

कार्यकर्ताओं से ऐसे नामों के सुझाव मांगे गए हैं जो संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें। अभियान का यह पहला चरण है, जबकि 20 जून के बाद दोबारा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अंतिम फीडबैक लिया जाएगा।

सर्वसम्मति से होगा नाम तय

कांग्रेस इस बार जिलाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों का चयन पारंपरिक जोड़तोड़ से हटकर, कार्यकर्ताओं की सामूहिक सहमति और पारदर्शिता के साथ करना चाहती है। फीडबैक के आधार पर ही हाईकमान को नाम भेजे जाएंगे ताकि संगठन में नई ऊर्जा और समर्पण लाया जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-and-spokesperson-will-take-feedback-for-selection-of-congresss/article-24307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.