- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से, 8 अगस्त तक चलेगा सत्र
MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से, 8 अगस्त तक चलेगा सत्र
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की करीब 10 बैठकें होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय जल्द ही इस सत्र को लेकर अधिसूचना जारी करेगा।
बताया जा रहा है कि इस सत्र के दौरान राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी, जिसे सदन की स्वीकृति मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच हुई अंतिम चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की थी, जिसमें मानसून सत्र की रूपरेखा और प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद राज्यपाल से सत्र बुलाने की मंजूरी ली गई।
पिछले वर्ष की तुलना में देरी से शुरू हो रहा सत्र
गौरतलब है कि पिछले साल मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू हुआ था और 19 जुलाई तक निर्धारित था, हालांकि सत्र तय समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया था।
इस बार लोकसभा चुनावों के चलते मार्च 2024 में राज्य का पूर्ण बजट पेश नहीं हो सका था। ऐसे में जुलाई में आयोजित हो रहे इस मानसून सत्र में सरकार की ओर से पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
फरवरी में पास हुआ था लेखानुदान
इस वर्ष फरवरी में मोहन सरकार ने लेखानुदान पारित कर चार माह के लिए बजटीय व्यवस्था सुनिश्चित की थी। अब विधानसभा में अनुपूरक बजट लाकर विभिन्न योजनाओं के लिए आर्थिक प्रावधान किए जाएंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए