श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को 1 लाख 469 वोट मिले. वहीं बीजेपी के रामनिवास रावत को 93 हजार 105 वोट प्राप्त हुए. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास को क्षेत्रीय जनता की नाराजगी की वजह से हार का सामना करना पड़ा है.
- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : विजयपुर में बीजेपी की करारी हार
MP : विजयपुर में बीजेपी की करारी हार
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,54,817 है, जिसमें 1,33,581 पुरुष और 1,21,131 महिला और 103 सेवाकर्मी मतदाता शामिल हैं.
मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की वोट कॉउंटिंग में विजयपुर के नतीजे सामने आ चुके हैं. वहीं बुधनी में वोट काउंटिंग जारी है. विजयपुर सीट से कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी के रामनिवास रावत को 7364 वोटों से हरा दिया है. वहीं बुधनी सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है.विजयपुर और बुधनी सीट के उपचुनाव में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे, जहां विजयपुर में 77.85% वोटिंग हुई तो वहीं बुधनी में 77.32% वोट डाले गए. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह के केंद्र में जाने से बुधनी सीट खाली हो गई थी. वहीं विजयपुर में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने से उपचुनाव हुए.
विजयपुर सीट पर किसे मिले कितने वोट?
1:41 PM, 23 Nov 2024
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लहराया विजय पताका
मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्री को तगड़ा झटका लगा. बीजेपी के हाईप्रोफाइल नेता विजयपुर विधानसभा सीट पर हारे. एमपी में जिन 2 सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें से कांग्रेस ने 1 सीट जीत ली. मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने जीत हासिल की. BJP के रामनिवास रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ने 7,364 वोट से हराया.
1:34 PM, 23 Nov 2024
विजयपुर सीट पर कांग्रेस की जीत
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 7228 वोट से जीते.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए