MP बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा 17 जून से: उज्जैन जिले में 14,615 विद्यार्थी होंगे शामिल, 5 जुलाई तक चलेगा आयोजन

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का आयोजन 17 जून 2025 से किया जा रहा है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है, जो पहली मुख्य परीक्षा में असफल रहे थे या गैरहाजिर थे। इसके साथ ही वे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जो श्रेणी सुधार के लिए पुनः परीक्षा देना चाहते हैं।

जिले में 40 परीक्षा केंद्र तैयार

जिला शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 14,615 छात्र-छात्राएं इस द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 9,319 और कक्षा 12वीं के 5,296 विद्यार्थी शामिल हैं। सभी परीक्षाएं जिले के 40 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम और समय

  • 10वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 26 जून तक

  • 12वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 5 जुलाई तक

  • प्रायोगिक परीक्षाएं: 17 जून से 26 जून के बीच

  • परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस विशेष परीक्षा में वे छात्र भी भाग ले सकेंगे जो—

  • मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे

  • किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए

  • देर से पहुंचे और परीक्षा नहीं दे सके

  • श्रेणी सुधार के इच्छुक हैं

विद्यार्थियों ने MP Online पोर्टल के माध्यम से 11 जून तक आवेदन जमा कर दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की तैयारी अंतिम चरण में है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा 17 जून से: उज्जैन जिले में 14,615 विद्यार्थी होंगे शामिल, 5 जुलाई तक चलेगा आयोजन

Ujjain, MP

जिले में 40 परीक्षा केंद्र तैयार

जिला शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 14,615 छात्र-छात्राएं इस द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें कक्षा 10वीं के 9,319 और कक्षा 12वीं के 5,296 विद्यार्थी शामिल हैं। सभी परीक्षाएं जिले के 40 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम और समय

  • 10वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 26 जून तक

  • 12वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 5 जुलाई तक

  • प्रायोगिक परीक्षाएं: 17 जून से 26 जून के बीच

  • परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस विशेष परीक्षा में वे छात्र भी भाग ले सकेंगे जो—

  • मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे

  • किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए

  • देर से पहुंचे और परीक्षा नहीं दे सके

  • श्रेणी सुधार के इच्छुक हैं

विद्यार्थियों ने MP Online पोर्टल के माध्यम से 11 जून तक आवेदन जमा कर दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की तैयारी अंतिम चरण में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-board-10th-12th-second-examination-will-be-14615-students-in/article-24209

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.