MP बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट घोषित, rskmp.in पर देखें डायरेक्ट लिंक से नतीजे

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है।

इस बार कक्षा 5वीं में 79.63% और कक्षा 8वीं में 74.98% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम https://www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

रोल नंबर से देखें अपना परिणाम
परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर दर्ज कर वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित शाला प्रमुख व शिक्षक संस्था-वार तथा छात्रवार परिणाम भी पोर्टल पर देख सकते हैं।

2 से 9 जून के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा
राज्य भर में पुनः परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2025 तक किया गया था। इस परीक्षा में कक्षा 5वीं के लगभग 86,000 और कक्षा 8वीं के 1.24 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। ये परीक्षा प्रदेश के सरकारी, गैर-सरकारी और मान्यता प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत छात्रों के लिए आयोजित की गई थी।

322 मूल्यांकन केंद्रों पर हुई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
राज्य शिक्षा केंद्र ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। यहाँ से 22,000 से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में भाग लिया और सभी अंकों की प्रविष्टि पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से दर्ज की गई।

शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की पहल
इस पहल के माध्यम से विभाग का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता और बच्चों की मूलभूत सीखने की क्षमताओं का आंकलन करना भी रहा है। पुनः परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को सुधारने का एक और अवसर प्राप्त हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट घोषित, rskmp.in पर देखें डायरेक्ट लिंक से नतीजे

Bhopal, MP

इस बार कक्षा 5वीं में 79.63% और कक्षा 8वीं में 74.98% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम https://www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

रोल नंबर से देखें अपना परिणाम
परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर दर्ज कर वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संबंधित शाला प्रमुख व शिक्षक संस्था-वार तथा छात्रवार परिणाम भी पोर्टल पर देख सकते हैं।

2 से 9 जून के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा
राज्य भर में पुनः परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2025 तक किया गया था। इस परीक्षा में कक्षा 5वीं के लगभग 86,000 और कक्षा 8वीं के 1.24 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। ये परीक्षा प्रदेश के सरकारी, गैर-सरकारी और मान्यता प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत छात्रों के लिए आयोजित की गई थी।

322 मूल्यांकन केंद्रों पर हुई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
राज्य शिक्षा केंद्र ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। यहाँ से 22,000 से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में भाग लिया और सभी अंकों की प्रविष्टि पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से दर्ज की गई।

शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की पहल
इस पहल के माध्यम से विभाग का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता और बच्चों की मूलभूत सीखने की क्षमताओं का आंकलन करना भी रहा है। पुनः परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को सुधारने का एक और अवसर प्राप्त हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-board-5th-8th-re-examination-result-declared-results-from-direct-link/article-24953

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.