महेश्वर में होगी MP कैबिनेट की बैठक, लोकमाता अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि देंगे CM मोहन यादव

BHOPAL, MP

सीएम यादव ने महेश्वर में कैबिनेट बैठक कराने का फैसला पिछले साल ही लिया था. महेश्वर में एमपी कैबिनेट बैठक लोकमाता अहिल्या बाई को श्रद्धांजलि होगी.

लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर यानी 24 जनवरी के लिए मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने अहम फैसला लिया है. लोकमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक धार्मिक, पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर में आयोजित की जाएगी. महेश्वर अहिल्या बाई की कर्मभूमि रही है. इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

इसी सिलसिले में इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने महेश्वर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. कैबिनेट के भ्रमण ,बैठक स्थल और मंडलेश्वर के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. बैठक में विधायक राजकुमार मेव, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

महेश्वर किला भी जाएंगे सीएम

महेश्वर में आयोजित केबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री मंडल के सदस्य महेश्वर पहुंचेंगे. मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी खरगोन पहुंचेंगे. कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं मंत्री मंडल के सदस्य महेश्वर किला पहुंचकर राजगादी और देवी अहिल्या की प्रतिमा के दर्शन करेंगे.

मां नर्मदा की करेंगे पूजा

इसके बाद अहिल्या घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की जाएगी और मां नर्मदा को चुनरी अर्पण की जाएगी. फिर मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल के सदस्य कैबिनेट बैठक के लिए एमपीटी (MPT) के होटल नर्मदा रिट्रीट पहुंचेंगे. कैबिनेट बैठक को लेकर अधिकारियों ने नर्मदा तट सहित किला परिसर का भी निरीक्षण किया गया.कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडलेश्वर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डलेश्वर में माधव आश्रम न्यास गोशाला भी जाएंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महेश्वर में होगी MP कैबिनेट की बैठक, लोकमाता अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि देंगे CM मोहन यादव

BHOPAL, MP

लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर यानी 24 जनवरी के लिए मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने अहम फैसला लिया है. लोकमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक धार्मिक, पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर में आयोजित की जाएगी. महेश्वर अहिल्या बाई की कर्मभूमि रही है. इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

इसी सिलसिले में इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने महेश्वर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. कैबिनेट के भ्रमण ,बैठक स्थल और मंडलेश्वर के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. बैठक में विधायक राजकुमार मेव, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

महेश्वर किला भी जाएंगे सीएम

महेश्वर में आयोजित केबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री मंडल के सदस्य महेश्वर पहुंचेंगे. मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी खरगोन पहुंचेंगे. कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं मंत्री मंडल के सदस्य महेश्वर किला पहुंचकर राजगादी और देवी अहिल्या की प्रतिमा के दर्शन करेंगे.

मां नर्मदा की करेंगे पूजा

इसके बाद अहिल्या घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की जाएगी और मां नर्मदा को चुनरी अर्पण की जाएगी. फिर मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल के सदस्य कैबिनेट बैठक के लिए एमपीटी (MPT) के होटल नर्मदा रिट्रीट पहुंचेंगे. कैबिनेट बैठक को लेकर अधिकारियों ने नर्मदा तट सहित किला परिसर का भी निरीक्षण किया गया.कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडलेश्वर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डलेश्वर में माधव आश्रम न्यास गोशाला भी जाएंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cabinet-meeting-will-be-held-in-maheshwar-cm-mohan/article-8257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.