- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में बदला मौसम का मिजाज: सागर, कटनी शहडोल समेत कई जिलों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
MP में बदला मौसम का मिजाज: सागर, कटनी शहडोल समेत कई जिलों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
JAGRAN DESK
मध्यप्रदेश में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सीहोर, सागर, शहडोल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। भोपाल में शाम 4 से 5 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान बादल छाए रहे और हवाएं भी चली। इधर कटनी में तेज बारिश के साथ पान गांव में ओले भी गिरे हैं। जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। वहीं बेमौसम बारिश से दलहनी फसलों को नुकसान भी पहुंचा है।
शहडोल में भी बेमौसम बारिश के साथ ओलों की बरसात हुई। इससे किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान हो रहा है। किसानों के माथे अपर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। हालांकि बारिश से शहडोल की फिजा ठंडक जरूर घुली है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।जिले के जयसिंहनगर, सीधी सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।
सागर के बंडा में अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों को खेतों में रखी फसलें खराब होने का डर सता रहा है। इससे पहले बुधवार देर रात रीवा जिले के सिरमौर, गुढ़, जवा, त्योंथर और रायपुर कर्चुलियान में बीती रात तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए