MP : छठ पूजा का समापन, आज मोहन कैबिनेट की बैठक और 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान शुरू

Bhopal, MP

लोक आस्था के महापर्व छठ का आज समापन हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में व्रत पूरा किया, वहीं नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

सीएम मोहन यादव का व्यस्त दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। वे सुबह उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भोपाल लौटेंगे। दोपहर 12:25 बजे वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित प्री-कॉप 30 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1:30 बजे वे सरदार पटेल ग्राउंड मंत्रालय में एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के प्रशासनिक और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4:30 बजे वे सीएम हाउस में जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि 5:30 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 6:30 बजे जनजातीय कार्य विभाग की बैठक और रात 8 बजे राज्य स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम 2025-26 में शामिल होंगे।

आज से शुरू हुआ वोटर लिस्ट अपडेट अभियान

देशभर के 12 राज्यों में आज से वोटर लिस्ट अपडेशन अभियान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश भी इसमें शामिल है। यह विशेष अभियान अगले 103 दिनों तक चलेगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का सत्यापन करेंगे और फर्जी या डुप्लिकेट नामों को हटाया जाएगा। चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि अगले आम चुनावों से पहले सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : छठ पूजा का समापन, आज मोहन कैबिनेट की बैठक और 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान शुरू

Bhopal, MP

लोक आस्था के महापर्व छठ का आज समापन हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में व्रत पूरा किया, वहीं नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

सीएम मोहन यादव का व्यस्त दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। वे सुबह उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भोपाल लौटेंगे। दोपहर 12:25 बजे वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित प्री-कॉप 30 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1:30 बजे वे सरदार पटेल ग्राउंड मंत्रालय में एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के प्रशासनिक और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4:30 बजे वे सीएम हाउस में जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि 5:30 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 6:30 बजे जनजातीय कार्य विभाग की बैठक और रात 8 बजे राज्य स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम 2025-26 में शामिल होंगे।

आज से शुरू हुआ वोटर लिस्ट अपडेट अभियान

देशभर के 12 राज्यों में आज से वोटर लिस्ट अपडेशन अभियान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश भी इसमें शामिल है। यह विशेष अभियान अगले 103 दिनों तक चलेगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का सत्यापन करेंगे और फर्जी या डुप्लिकेट नामों को हटाया जाएगा। चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि अगले आम चुनावों से पहले सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-chhath-puja-ends-today-mohan-cabinet-meeting-and-voter/article-36470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.