MP: मुख्यमंत्री आज करेंगे अहम बैठकों की अध्यक्षता, अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन भी आज, कई जिलों में बारिश के आसार

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश की आगामी विकास योजनाओं को लेकर अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। शाम 4 बजे और 6 बजे आयोजित इन बैठकों में नई योजनाओं के प्रारूप, उद्देश्य, बजट प्रावधान और क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। पहली बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, वहीं दूसरी बैठक में पहले से प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति, मौजूदा चुनौतियों और समाधान पर चर्चा होगी। साथ ही भविष्य की योजनाओं की दिशा तय की जाएगी।

अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन आज, मंत्रीगण होंगे शामिल

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) का प्रांतीय अधिवेशन भी आज आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रांत अध्यक्ष जेएन कंसोटिया करेंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री कृष्णा गौर सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे।
अधिवेशन में पदोन्नति में आरक्षण, एससी-एसटी अधिकारियों की प्रशासनिक स्थिति तथा अन्य अधिकार-सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। यह आयोजन प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के अधिकारियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मौसम अपडेट: कुछ जिलों में बारिश के आसार, उमस बनी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि शेष प्रदेश में गर्मी के साथ उमस बनी रहने की संभावना है। अनुमान है कि 13 जून के बाद मानसून सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
शनिवार को गुना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले तीन से चार दिनों तक भीषण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP: मुख्यमंत्री आज करेंगे अहम बैठकों की अध्यक्षता, अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन भी आज, कई जिलों में बारिश के आसार

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश की आगामी विकास योजनाओं को लेकर अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। शाम 4 बजे और 6 बजे आयोजित इन बैठकों में नई योजनाओं के प्रारूप, उद्देश्य, बजट प्रावधान और क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। पहली बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, वहीं दूसरी बैठक में पहले से प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति, मौजूदा चुनौतियों और समाधान पर चर्चा होगी। साथ ही भविष्य की योजनाओं की दिशा तय की जाएगी।

अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन आज, मंत्रीगण होंगे शामिल

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) का प्रांतीय अधिवेशन भी आज आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रांत अध्यक्ष जेएन कंसोटिया करेंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री कृष्णा गौर सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे।
अधिवेशन में पदोन्नति में आरक्षण, एससी-एसटी अधिकारियों की प्रशासनिक स्थिति तथा अन्य अधिकार-सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। यह आयोजन प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के अधिकारियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मौसम अपडेट: कुछ जिलों में बारिश के आसार, उमस बनी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि शेष प्रदेश में गर्मी के साथ उमस बनी रहने की संभावना है। अनुमान है कि 13 जून के बाद मानसून सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
शनिवार को गुना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले तीन से चार दिनों तक भीषण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-chief-minister-will-chant-important-meetings-today-provincial-session/article-23549

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.