- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : सीएम डॉ. मोहन आज शामिल होंगे कई कार्यक्रमों में, दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ‘पाठशाला...
MP : सीएम डॉ. मोहन आज शामिल होंगे कई कार्यक्रमों में, दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ‘पाठशाला’
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजधानी में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:15 बजे वे गोविंदपुरा स्थित एमएसएमई कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025 और लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय समीक्षा करेंगे।
दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ‘पाठशाला’ आज
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की ‘पाठशाला’ आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में एआईसीसी के वरिष्ठ नेता उन्हें ट्रेनिंग देंगे। जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जिला अध्यक्षों के कार्य और संगठनात्मक रिपोर्ट की समीक्षा भी की जाएगी।
भोपाल के स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में बुक डिस्प्ले
भोपाल। स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में आज बच्चों के लिए 100 नई एवं लोकप्रिय बाल पुस्तकें डिस्प्ले की जा रही हैं। यह डिस्प्ले सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। लाइब्रेरी के सदस्य आगामी शनिवार से इन पुस्तकों को इशू करवा सकेंगे। अभिभावकों को बच्चों के साथ लाइब्रेरी पहुंचकर पुस्तकों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा।
मानव संग्रहालय में मिट्टी के गणेश कार्यशाला
भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में चल रही मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला 24 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में प्रतिभागी स्वयं गणेश प्रतिमा बनाना सीख सकते हैं। संग्रहालय गेट नंबर एक पर मिट्टी की प्रतिमाएं बिक्री हेतु उपलब्ध हैं, जिन्हें आमजन कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए