MP CM मोहन यादव का दूसरा विदेश दौरा, 4 दिन के लिए जा रहे जापान, जानें A टू Z पूरा शेड्यूल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 से 31 जनवरी तक जापान की यात्रा करेंगे। वे जापान के प्रमुख शहरों टोक्यो, ओसाका और कोबे में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। मुख्यमंत्री स्थानीय उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर बातचीत करेंगे और भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दूसरे विदेश दौरे पर जा रहे हैं। 28 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा 31 जनवरी तक चलेगी। इस बार वे जापान जा रहे हैं। 4 दिन की यात्रा में वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन—टू—वन संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे.

गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद जापान दौरा

मुख्यमंत्री जापान जाने के लिए 27 जनवरी को दिल्ली से रवाना हो जाएंगे। 28 जनवरी की रात 2:25 बजे वे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। रात 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। सीएम यहां पर फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात होगी। सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

निवेश को लेकर होगी बैठक

11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश निवेशक बैठक में शामिल होंगे। उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शिरकत करेंगे।

उद्योगपतियों के साथ वन टू वन बैठक

दूसरे दिन 29 जनवरी को सुबह 7 से 8:30 बजे तक इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिर सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुंचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। बाद में सीएम टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।

तीसरे दिन ये रहेगा शेड्यूल

तीसरे दिन 30 जनवरी को टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे। यहां सीएम सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।

चौथे दिन पहुंचेंगे क्योटो

चौथे दिन 31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 6 से 7 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) एवं बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में संबोधन देंगे। ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे। दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

पहली विदेश यात्रा पर गए थे ब्रिटेन

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इससे पहले अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत ब्रिटेन और जर्मनी पहुंच थे। 24 नवंबर 2024 से 29 नवंबर तक डॉ. मोहन यादव ने यहां निवेश की संभावनाएं तलाशी थीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

MP CM मोहन यादव का दूसरा विदेश दौरा, 4 दिन के लिए जा रहे जापान, जानें A टू Z पूरा शेड्यूल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दूसरे विदेश दौरे पर जा रहे हैं। 28 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा 31 जनवरी तक चलेगी। इस बार वे जापान जा रहे हैं। 4 दिन की यात्रा में वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन—टू—वन संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे.

गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद जापान दौरा

मुख्यमंत्री जापान जाने के लिए 27 जनवरी को दिल्ली से रवाना हो जाएंगे। 28 जनवरी की रात 2:25 बजे वे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। रात 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। सीएम यहां पर फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात होगी। सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

निवेश को लेकर होगी बैठक

11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश निवेशक बैठक में शामिल होंगे। उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शिरकत करेंगे।

उद्योगपतियों के साथ वन टू वन बैठक

दूसरे दिन 29 जनवरी को सुबह 7 से 8:30 बजे तक इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिर सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुंचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। बाद में सीएम टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।

तीसरे दिन ये रहेगा शेड्यूल

तीसरे दिन 30 जनवरी को टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे। यहां सीएम सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।

चौथे दिन पहुंचेंगे क्योटो

चौथे दिन 31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 6 से 7 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) एवं बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में संबोधन देंगे। ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे। दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

पहली विदेश यात्रा पर गए थे ब्रिटेन

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इससे पहले अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत ब्रिटेन और जर्मनी पहुंच थे। 24 नवंबर 2024 से 29 नवंबर तक डॉ. मोहन यादव ने यहां निवेश की संभावनाएं तलाशी थीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cm-mohan-yadavs-second-foreign-tour-going-to-japan/article-8554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.