- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बंगाल रुझानों पर एमपी सीएम मोहन यादव का बयान, बीजेपी दफ्तरों में जश्न
बंगाल रुझानों पर एमपी सीएम मोहन यादव का बयान, बीजेपी दफ्तरों में जश्न
Digital Desk
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के रुझानों पर एमपी सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया। बीजेपी दफ्तरों में झालमुड़ी, रसगुल्ले के साथ जश्न शुरू हो गया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान आते ही मध्य प्रदेश की सियासत में भी हलचल तेज हो गई। शुरुआती तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिखी तो भोपाल से इंदौर तक पार्टी दफ्तरों में जश्न शुरू हो गया। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान तेजी से चर्चा में आ गया। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे सीएम ने कहा कि अब बांग्लादेश की सीमा पर भी भगवा तिरंगा लहराने जा रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच दिया गया यह बयान सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। सोमवार को ग्वालियर जिले में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन के दौरान डॉ मोहन यादव ने मंच से यह बात कही। उनका इशारा साफ तौर पर पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक तस्वीर की ओर था, जहां शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दी।
पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों के साथ ही मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालयों में माहौल अचानक उत्सव जैसा हो गया। भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर एक अलग तस्वीर भी सामने आई, जहां पार्टी कार्यालय में झालमुड़ी बांटी गई। बताया जा रहा है कि बंगाल के चुनावी रंग को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने यह तरीका चुना। इंदौर बीजेपी कार्यालय में भी सुबह से हलचल बढ़ गई। वहां कार्यकर्ता रसगुल्ले और दूसरी बंगाली मिठाइयां बांटते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचने लगे और जीत के दावे के बीच जश्न का माहौल बन गया। हालात ऐसे रहे कि रुझान पूरी तरह स्थिर होने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने इसे बड़ी राजनीतिक बढ़त मानकर जश्न शुरू कर दिया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ चुनावी बढ़त नहीं, बल्कि पूर्वी भारत की राजनीति में बड़ा संकेत है।
रुझानों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देशभर की जनता बीजेपी के साथ खड़ी है और यह रुझान उसी भरोसे का संकेत हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब गंभीर मंथन करना चाहिए। साथ ही ममता बनर्जी पर भी हमला बोला और कहा कि जनता ने उन्हें सिरे से नकारने का मन बना लिया है। हेमंत खंडेलवाल ने यह भी कहा कि महिला बिल और एसआईआर जैसे मुद्दे बीजेपी की प्राथमिकता में हैं और जनता इन्हीं मुद्दों पर पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। फिलहाल पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझान अभी अंतिम नतीजों में बदलने बाकी हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इसे लेकर राजनीतिक संदेश देना शुरू कर दिया है। सुबह से जिस तरह पार्टी दफ्तरों में जश्न का माहौल बना, उससे साफ है कि बंगाल की लड़ाई को बीजेपी सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक विस्तार के तौर पर देख रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए