MP : सीएम असम दौरे पर, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और गौ हत्या पर नियंत्रण के प्रयास

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम दौरे पर रहेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राज्य की औद्योगिक क्षमताओं को उजागर करेंगे। 5 अक्टूबर को उनका दौरा और भी महत्वपूर्ण मोड़ लेगा, जब गुवाहाटी में आयोजित विशेष सत्र में सीएम पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों और भूटान के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस सत्र में प्रमुख अतिथि होंगे रॉयल भूटानी कांसुलेट के कांसुल जनरल जिग्मे थिन्लेय नामग्याल

इस दौरान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के प्रमुख निवेश क्षेत्रों जैसे एग्री-बिजनेस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों जैसे सिंगल विंडो सिस्टम, सब्सिडी स्कीम्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक मध्य प्रदेश देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बने। वर्तमान में प्रदेश देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9% योगदान देता है, जिसे 20% तक बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। इस दिशा में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।

इस योजना के तहत मैत्री कार्यकर्ता घर-घर जाकर पशुपालकों को नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों से अवगत कराएंगे। अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा:

  1. 10 या अधिक दुधारू पशु रखने वाले परिवारों को कृत्रिम गर्भाधान और आहार प्रबंधन की जानकारी।

  2. 5 या अधिक गोवंश रखने वाले परिवारों पर फोकस, खासकर गो-संरक्षण और दूध उत्पादकता

  3. 5 से कम गोवंश वाले छोटे पशुपालकों तक पहुंच, भूमिहीन और सीमांत किसानों को सब्सिडी, लोन और प्रशिक्षण का लाभ।

इस पहल से न केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पशुपालकों की आय दोगुनी होने की संभावना भी है। प्रति पशु दूध उत्पादन 20-30% तक बढ़ सकता है, जिससे किसानों की आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

राजधानी में नहीं रुक रहे गौ हत्या के मामले

भोपाल में गौ हत्या और तस्करी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। शुक्रवार और शनिवार को ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिससे समाज में तनाव फैल रहा है।

हाल ही में हबीबगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर के पास एक इनोवा कार में भरी 5 क्विंटल से अधिक गौमांस को पकड़ा, जो 10 से अधिक गौवंश की हत्या से प्राप्त लग रहा था। आरोपी तस्कर मांस ले जा रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं की तत्परता से उनकी साजिश नाकाम हुई। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : सीएम असम दौरे पर, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और गौ हत्या पर नियंत्रण के प्रयास

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम दौरे पर रहेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राज्य की औद्योगिक क्षमताओं को उजागर करेंगे। 5 अक्टूबर को उनका दौरा और भी महत्वपूर्ण मोड़ लेगा, जब गुवाहाटी में आयोजित विशेष सत्र में सीएम पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों और भूटान के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस सत्र में प्रमुख अतिथि होंगे रॉयल भूटानी कांसुलेट के कांसुल जनरल जिग्मे थिन्लेय नामग्याल

इस दौरान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के प्रमुख निवेश क्षेत्रों जैसे एग्री-बिजनेस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों जैसे सिंगल विंडो सिस्टम, सब्सिडी स्कीम्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक मध्य प्रदेश देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बने। वर्तमान में प्रदेश देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9% योगदान देता है, जिसे 20% तक बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। इस दिशा में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।

इस योजना के तहत मैत्री कार्यकर्ता घर-घर जाकर पशुपालकों को नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशुपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों से अवगत कराएंगे। अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा:

  1. 10 या अधिक दुधारू पशु रखने वाले परिवारों को कृत्रिम गर्भाधान और आहार प्रबंधन की जानकारी।

  2. 5 या अधिक गोवंश रखने वाले परिवारों पर फोकस, खासकर गो-संरक्षण और दूध उत्पादकता

  3. 5 से कम गोवंश वाले छोटे पशुपालकों तक पहुंच, भूमिहीन और सीमांत किसानों को सब्सिडी, लोन और प्रशिक्षण का लाभ।

इस पहल से न केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पशुपालकों की आय दोगुनी होने की संभावना भी है। प्रति पशु दूध उत्पादन 20-30% तक बढ़ सकता है, जिससे किसानों की आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

राजधानी में नहीं रुक रहे गौ हत्या के मामले

भोपाल में गौ हत्या और तस्करी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। शुक्रवार और शनिवार को ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिससे समाज में तनाव फैल रहा है।

हाल ही में हबीबगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर के पास एक इनोवा कार में भरी 5 क्विंटल से अधिक गौमांस को पकड़ा, जो 10 से अधिक गौवंश की हत्या से प्राप्त लग रहा था। आरोपी तस्कर मांस ले जा रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं की तत्परता से उनकी साजिश नाकाम हुई। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cm-tour-to-increase-milk-production-in-the-state/article-34653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.