MP : सीएम आज फिर बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला, एमपी को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, कई इलाकों में बिजली कटौती

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में रहेंगे। वहीं, भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा, जबकि राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव आज फिर बिहार में करेंगे जनसभाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे गया और हिसुआ विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने बिहार में कई रैलियों को संबोधित करते हुए विकास और सुशासन के मॉडल को जनता के सामने रखा था।

भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर संभागीय कार्यशाला आज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज भोपाल संभाग की कार्यशाला आयोजित होगी। इसका शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे। कार्यशाला का आयोजन सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी (नूतन) महाविद्यालय, भोपाल में होगा। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिलों के महाविद्यालयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

एमपी को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान

आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देश के पांच राज्यों में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि के लिए आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में मध्य प्रदेश को सम्मानित करेंगी। राज्य की ओर से प्रमुख सचिव जनजाति कार्य गुलशन बामरा यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दानिश हिल्स-1, 3, 5 और 6, साकेत नगर, अलकापुरी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, बीडीए कॉम्पलेक्स, वेस्टेंड एवेन्यू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

  • वहीं सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निशातपुरा, आरिफ नगर और आसपास के इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : सीएम आज फिर बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला, एमपी को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, कई इलाकों में बिजली कटौती

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में रहेंगे। वहीं, भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा, जबकि राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव आज फिर बिहार में करेंगे जनसभाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे गया और हिसुआ विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने बिहार में कई रैलियों को संबोधित करते हुए विकास और सुशासन के मॉडल को जनता के सामने रखा था।

भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर संभागीय कार्यशाला आज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज भोपाल संभाग की कार्यशाला आयोजित होगी। इसका शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे। कार्यशाला का आयोजन सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी (नूतन) महाविद्यालय, भोपाल में होगा। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिलों के महाविद्यालयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

एमपी को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान

आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देश के पांच राज्यों में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि के लिए आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में मध्य प्रदेश को सम्मानित करेंगी। राज्य की ओर से प्रमुख सचिव जनजाति कार्य गुलशन बामरा यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दानिश हिल्स-1, 3, 5 और 6, साकेत नगर, अलकापुरी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, बीडीए कॉम्पलेक्स, वेस्टेंड एवेन्यू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

  • वहीं सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निशातपुरा, आरिफ नगर और आसपास के इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cm-will-again-campaign-in-bihar-today-workshop-on/article-35809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.