MP : सीएम आज भोपाल, श्योपुर और दिल्ली में रहेंगे सक्रिय... लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 29वीं किस्त

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य की एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त की सौगात देंगे। सीएम सिंगल क्लिक के जरिए 1541 करोड़ रुपए की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम श्योपुर जिले के हजारेश्वर मेला मैदान में दोपहर 2:20 बजे से आयोजित होगा।

श्योपुर से विकास योजनाओं का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले में 98.87 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और 460.40 करोड़ रुपए के नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 30 करोड़ रुपए से अधिक की सीसीएल राशि के चेक भी सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम एक रोड शो में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे: पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

  • सुबह 11:00 बजे: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समरसता सम्मेलन में शामिल होंगे (मानस भवन, भोपाल)।

  • दोपहर 2:10 बजे: श्योपुर आगमन।

  • 2:20 बजे: लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होकर राशि ट्रांसफर।

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से: इंदौर के देपालपुर में भावांतर योजना के आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • शाम 4:10 बजे: श्योपुर से ग्वालियर प्रस्थान।

  • 4:15 बजे: दिल्ली रवाना होंगे और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

शिवपुरी दौरे पर PCC चीफ जीतू पटवारी

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के साथ किसान न्याय यात्रा में भी भाग लेंगे।

भोपाल में आज पुतुल समारोह का समापन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चल रहे पुतुल समारोह का समापन आज शाम 6:30 बजे मुक्ताकाश मंच पर होगा। समापन दिवस पर नई दिल्ली के अशोक लाल और उनकी टीम पारंपरिक कठपुतली नाट्य ‘सीता हरण’ की प्रस्तुति देंगे, जो पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक का सुंदर संगम होगी।

वन विहार का समय एक नवंबर से बदलेगा

सर्दियों के आगमन के साथ भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का खुलने और बंद होने का समय भी बदलेगा।

  • नया समय: सुबह 6:30 से शाम 6:30 बजे तक।

  • वर्तमान समय: सुबह 6:00 से शाम 7:00 बजे तक।

वन्यजीवों की देखभाल और मौसम के अनुरूप उनके भोजन में भी बदलाव किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : सीएम आज भोपाल, श्योपुर और दिल्ली में रहेंगे सक्रिय... लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 29वीं किस्त

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य की एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त की सौगात देंगे। सीएम सिंगल क्लिक के जरिए 1541 करोड़ रुपए की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम श्योपुर जिले के हजारेश्वर मेला मैदान में दोपहर 2:20 बजे से आयोजित होगा।

श्योपुर से विकास योजनाओं का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले में 98.87 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और 460.40 करोड़ रुपए के नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 30 करोड़ रुपए से अधिक की सीसीएल राशि के चेक भी सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम एक रोड शो में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे: पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

  • सुबह 11:00 बजे: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समरसता सम्मेलन में शामिल होंगे (मानस भवन, भोपाल)।

  • दोपहर 2:10 बजे: श्योपुर आगमन।

  • 2:20 बजे: लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होकर राशि ट्रांसफर।

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से: इंदौर के देपालपुर में भावांतर योजना के आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • शाम 4:10 बजे: श्योपुर से ग्वालियर प्रस्थान।

  • 4:15 बजे: दिल्ली रवाना होंगे और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

शिवपुरी दौरे पर PCC चीफ जीतू पटवारी

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के साथ किसान न्याय यात्रा में भी भाग लेंगे।

भोपाल में आज पुतुल समारोह का समापन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चल रहे पुतुल समारोह का समापन आज शाम 6:30 बजे मुक्ताकाश मंच पर होगा। समापन दिवस पर नई दिल्ली के अशोक लाल और उनकी टीम पारंपरिक कठपुतली नाट्य ‘सीता हरण’ की प्रस्तुति देंगे, जो पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक का सुंदर संगम होगी।

वन विहार का समय एक नवंबर से बदलेगा

सर्दियों के आगमन के साथ भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का खुलने और बंद होने का समय भी बदलेगा।

  • नया समय: सुबह 6:30 से शाम 6:30 बजे तक।

  • वर्तमान समय: सुबह 6:00 से शाम 7:00 बजे तक।

वन्यजीवों की देखभाल और मौसम के अनुरूप उनके भोजन में भी बदलाव किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cm-will-be-active-in-bhopal-sheopur-and-delhi/article-35400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.